[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया , शौविक व मिरांडा कोर्ट में होंगे पेश
राष्ट्रीय

कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया , शौविक व मिरांडा कोर्ट में होंगे पेश

admin
Last updated: April 17, 2026 1:46 pm
admin
Share
SHARE

मुंबई, एएनआइ। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज  रिया चक्रवर्ती के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश करेगी। एनसीबी के ज्वाइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी दी है। शौविक, मिरांड़ा, जैद और काइजन इब्राहिम को कोरोना वायरस टेस्ट (COVID-19 Test) के लिए सायन अस्पताल लाया गया है। शौविक और मिरांड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले एनसीबी की केंद्रीय टीम ने रिया और सैमुअल के घर पर छापेमारी की। एनसीबी ने रिया को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है।

कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया , शौविक व मिरांडा कोर्ट में होंगे पेश
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी आज रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश करेगी।

सुशांत की मौत मामले के तार ड्रग डीलरों से जुड़ने के बाद से ही आशंका व्यक्त की जा रही थी कि जल्द ही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती एवं उसके परिवार से पूछताछ शुरू कर सकती है। यह आशंका शुक्रवार सुबह सच साबित हुई, जब 6.30 बजे ही एनसीबी की दो टीमों ने अलग-अलग रिया चक्रवर्ती एवं मिरांडा के घरों पर छापा मारा।

रिया की कार की भी तलाशी ली गई

एनसीबी टीम ने रिया के घर की तलाशी के दौरान उनका लैपटॉप, पुराना मोबाइल फोन, कुछ हार्ड डिस्क एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा रिया की कार की भी तलाशी ली गई। एनसीबी की टीम रिया के भाई शौविक एवं मिरांडा को अपने साथ ही बेलार्ड एस्टेट स्थित जोनल कार्यालय ले गई थी। दोनों से करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम एनसीबी ने शौविक एवं सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया। इन मामलों में उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है

रिया को भी पूछताछ का समन

शौविक और मिरांडा से हुई पूछताछ में एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भी ड्रग इस्तेमाल करने एवं खरीदने के सुबूत मिले हैं। तभी रिया को भी पूछताछ का समन भेजा गया है। एनसीबी ने इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां की हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पिक्सल 5, पिक्सल 4ए 5जी 25 सितंबर को गूगल करेगा लॉन्च
Next Article कैसे तय करें किसे देनी है पहले कोविड-19 वैक्सीन…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?