राष्ट्रीयSIFCL ने 2 साल पहले ही सरेंडर करा दिये थे, Sebi के...

SIFCL ने 2 साल पहले ही सरेंडर करा दिये थे, Sebi के आदेश

[object Promise]

एक बयान में रविवार को सहारा इंडिया परिवार ने कहा, ”लाइसेंस दो साल पहले ही कंपनी द्वारा अपनी इच्छा से सरेंडर करा दिया गया था।” बयान के अनुसार, ग्रुप ने 4 मार्च को सेबी को लिखित रूप से बताया कि 3 अक्टूबर, 2018 को एसआईएफसीएल ने सब-ब्रोकरशिप लाइसेंस आईडीबीआई कैपिटल को सरेंडर कर दिया था और 8 अक्टूबर, 2018 को एक पत्र के माध्यम इस बारे में बताया गया था।

बयान में कहा गया, ”ऐसा प्रतीत होता है कि लाइसेंस को स्वेच्छा से सरेंडर करने की बात पर सेबी का ध्यान नहीं गया। सेबी के आदेश में ‘सरेंडर करने की वजह से रद्द’ होना बताया जाना चाहिए था। इससे अस्पष्टता से बचा जा सकता था और जनता के सामने सच और सही तथ्य रखे जाते।”

बयान में आगे कहा गया कि 8 अक्टूबर, 2018 को लिखे पत्र में एसआईएफसीएल ने बताया था कि उसने शुरुआत से जारी लाइसेंसों पर काम नहीं किया है और वह स्वेच्छा से दोनों लाइसेंस सरेंडर कर रही है।

इससे पहले बुधवार को नियामक सेबी ने कहा था कि उसका यह कर्तव्य बनता है कि वह प्रतिभूति बाजार की सुचिता को बनाये रखने के लिये उसमें काम करने वाले मध्यस्थों पर ‘‘सही एवं उपयुक्त’’ इकाई के मानदंडों की दृष्टि से लगातार निगरानी रखे।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories