राष्ट्रीयतो क्या कुशीनगर में महीनों से सड़क पर गिरा पेड़ तो नही...

तो क्या कुशीनगर में महीनों से सड़क पर गिरा पेड़ तो नही बना भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित के मौत का कारण ?

तो क्या कुशीनगर में महीनों से सड़क पर गिरा पेड़ तो नही बना भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित के मौत का कारण ?
कुशीनगर : शनिवार को कसया पडरौना मार्ग पर सोहरौना चौराहे पर एक बोलेरो ने भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित को जबरदस्त ठोकर मार दी थी,इस दौरान घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी,प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो जिस तरीके से बोलेरो द्वारा ठोकर मारने के पूर्व दो और व्यक्तियों को भी वक़्त ठोकर मारा था.व स्वर्गीय दीक्षित के बाद भी एक दिव्यांग व्यक्ति समेत तीन अन्य लोग घायल हुए थे,इस को लेकर उक्त चौराहे के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बताया पिछले महीने में 26 अगस्त को स्थानीय निवासी चौथी गुप्ता उम्र 60 वर्ष को भी एक अनुबंधित बस ने उसी स्थान पर ठोकर मार दिया था l
जिससे उनकी मौत हो गई थी l इन सभी घटनाओं के पीछे सड़क पर गिरा एक पकड़ी का पेड़ बताया जा रहा है,जबकि पिछले दो माह पूर्व तेज बरसात के दौरान सड़क पर यह पेड़ गिर गया था.हालांकि उस समय गांव के लोगों द्वारा डालियों  काटने के दौरान वन विभाग का चौकीदार बताने वाले मुद्रिका चौहान निवासी नौका टोला निकट रविन्द्र नगर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मना कर दिया गया था,उसी समय से लेकर शनिवार को हुए बोलेरो और बाइक के इस हादसे के वक्त जिम्मेदार अधिकारियों ने उक्त पेड़ को सड़क से हटवाने का कोई प्रयास नहीं किया था. एसे इस लापरवाही के कारण ही शायद यह दुर्घटनाएं घटित हुई है ?
उधर यहां के लोगों की माने तो अगर समय रहते यहां से यह पेड़ रोड से हट गया होता तो अनियंत्रित बोलेरो से स्वर्गीय दीक्षित के बाइक में ठोकर न लगी होती.इसमें स्वर्गीय दीक्षित के अलावा स्वर्गीय चौथी गुप्ता की भी जान बच गई होती ‌‌। इस हादसे के बाद यहां के स्थानीय लोगों में विग्गु चौहान,रामजीत चौहान,हरी गुप्ता,बिकाऊ भारती,नर्मदा गुप्ता,मुस्तफा अंसारी,नौबत गुप्ता कि माने तो अगर यह पेड़ शीघ्र नहीं हटाया जाता है.तो और भी न जाने कितनी दुर्घटनाएं हो सकती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories