राष्ट्रीय‘सोशल लीडर ऑफ द ईयर का सम्‍मान’ : महामारी के मुश्‍किल दौर...

‘सोशल लीडर ऑफ द ईयर का सम्‍मान’ : महामारी के मुश्‍किल दौर में लोगों की मददगार सलोनी को

[object Promise]

नई दिल्‍ली, महामारी कोविड-19 के कारण पैदा मुश्‍किल हालात से जूझ रहे लोगों के लिए जहां हर कदम पर एक नई परेशानी मुंह बाए खड़ी है वहीं मदद  के लिए लोटस पेटल (Lotus Petal) फाउंडेशन सामने आई। यह फाउंडेशन केवल  सहयोग ही नहीं बल्‍कि उन लोगों को भी मदद दे रही है जिन्‍हें तत्‍काल सहायता की जरूरत है। सलोनी भारद्वाज (Saloni Bhardwaj) के नेतृत्‍व में काम करने वाला यह फाउंडेशन महामारी के मुश्‍किल दौर में लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। फाउंडेशन की को-फाउंडर और सीटीओ सलोनी को ‘Grant Thorton Bharat SABERA2020 ( सबेरा 2020 )’ की ओर से ‘सोशल लीडर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है।

[object Promise]
सोशल लीडर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्‍मानित होने वाली सलोनी भारद्वाज इस महामारी कोविड-19 के मुश्‍किल दौर में बेबस लोगों के लिए मददगार बन कर आई हैं। उनका फाउंडेशन लोटस पेटल प्रत्‍येक जरूरतमंद को हर संभव सहायता देने में जुटा है।

सोशल लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड वैसे NGO या CSR टीम के नेतृत्‍व को दिया जाता है जो सामाजिक क्षेत्र में असाधारण काम करते हैं। ग्रांट थॉर्टन भारत सबेरा अवार्ड (Grant Thorton Bharat SABERA awards) की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इस अवार्ड से सम्‍मानित सलोनी ने वर्ष 2013 में लोटस पेटल की शुरुआत की थी और संगठन की जरूरतों के अनुसार अनेकों जिम्‍मेवारियों का निर्वाह किया। काम के प्रति सलोनी की तन्मयता और प्रतिबद्धता से लोटस पेटल में कार्यरत उनकी टीम को हर दिन जिंदगियों को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है।

सलोनी के नेतृत्‍व में लोटस पेटल फाउंडेशन ने एक संगठन का रूप ले लिया। यहां के विद्यार्थियों के लिए क्‍लासरूम का ऑनलाइन एजुकेशन में परिवर्तन  प्रभावी रहा। इसके लिए विद्यार्थियों को डिवाइसेज व टैबलेट आदि भी दिए गए। इसके अलावा ऑनलाइन क्‍लासेज के लिए विद्यार्थियों व उनके माता-पिता दोनों को साइकोलॉजिकल सपोर्ट और स्‍पेशल एजुकेशन के साथ ही काउंसलिंग भी उपलब्‍ध कराई गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories