राष्ट्रीयउन्नाव : किसान यात्रा निकालने पर सपाइयों को किया गिरफ्तार

उन्नाव : किसान यात्रा निकालने पर सपाइयों को किया गिरफ्तार

[object Promise]

उन्नाव: केंद्र सरकार के कृषि विधेयक का विरोध कर रहे किसानों के पक्ष में किसान यात्रा निकालने का प्रयास करने पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुधीर रावत , पूर्व विधायक उदयराज यादव समेत तीन सौ से अधिक सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि तहसील व ब्लॉक स्तरीय लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं को जहां का तहां नजर बंद कर आगे नहीं बढ़ने दिया।

शहर में अपने आवास से निकलकर विधानसभा क्षेत्र सफीपुर जा रहे पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत को उनके कार्यकर्ताओं जितेंद्र सिंह, आदिल, आदि को सीओ गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने हरदोई पुल पर गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा। सिकंदरपुर कर्ण से कार्यकर्ताओं के साथ निकले जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को अचलगंज में लोहचा मोड़ पर पुलिस ने रोका तो वह सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने सड़क से उठाते हुए गिरफ्तारी करके पूर्व सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सोनी सिंह परिहार, राजेश मिश्र, इस्माइल खां, समेत पुलिस लाइन भेज दिया। पूर्व विधायक उदयराज यादव के नेतृत्व में सैकडों सपाई उनके निवास कूटीखेडा में एकत्र हुए। उसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी कर हिलौली ब्लाक मुख्यालय तक समर्थकों सहित पैदल चल पड़े। जहां रास्ते में पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। मोहान में सपा जिला उपाध्यक्ष अनवर सिद्दीकी को उनके आवास से पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले गयी। सपा जिला सचिव बालेन्द्र यादव और युवजन सभा उपाध्यक्ष जयदीप यादव और नगर अध्यक्ष बांकेलाल के साथ करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ तहसील जा रहे थे। अजगैन कोतवाली के पास उनको रोका गया और उनको ग्रिफ्तार किया गया। जीतेंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष छात्र सभा, लकी यादव जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड , सैफ खान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा व अन्य को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गए। तहसील बीघापुर में समाजवादी पार्टी के किसानों के समर्थन में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके कारण अपराह्न तीन बजे तक कोई सपा नेता तहसील के आसपास भी नहीं दिखाई पड़ा। तहसील बीघापुर के वकील विधेयक के विरोध में अधिवक्ता संघ बीघापुर के अध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला, बीघापुर अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेर बहादुर सिंह आदि न्यायिक कार्य से विरत रहे।

पुलिस लाइन गेट पर तैनात रहे एसटीएफ कमांडो

  • सपाइयों को पुलिस लाइन में हिरासत के दौरान किसी प्रकार की गतिविधि पर नजर रखने की जिम्मेदारी मुख्य द्वार पर तैनात एसटीएफ कमांडो को दी गई।

प्रसपा ने दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

  • प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है। कहा कि पीएम बिल को वापस लें।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories