राष्ट्रीयसपा मुखिया अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाएंगे भाजपा की कोविड वैक्सीन, पूछा-...

सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाएंगे भाजपा की कोविड वैक्सीन, पूछा- कहां है कोरोना

[object Promise]

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के मुखिया भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी उसको नहीं लगवाएंगे। समाजवादी पार्टी ऑफिस में मीडिया से अखिलेश यादव ने कहा भी भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा नहीं है।

[object Promise]
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश मे कोरोना वायरस का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश मे कोरोना वायरस का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है। भाजपा ने तो सिर्फ विपक्ष को डराने के लिए इसका भय फैलाया है। उन्होंने कहा कि मैं तो बिना मास्क के सबके साथ बैठा हूं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप सब लोग ही बता दो कोरोना कहां है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। भाजपा का क्या भरोसा। जब हमारी सरकार आएगी सभी को फ्री वैक्सीन लगवाएंगे। भाजपा का फैलाया गया कोरोना वायरस का संक्रमण तो केवल विपक्ष के लिए है। जिससे कि कोरोना वायरस के नाम पर विपक्ष प्रदेश तथा देश में कोई कार्यक्रम न कर सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान तो भाजपा तो इसे थाली बजाकर दूर कर रही थी। फिर अब ड्राई रन की क्या जरूरत है। अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या से आए सभी धर्म के गुरुओं के लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सभी धर्मों के लोगों से मिलकर उनको आशीर्वाद दिया।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो भगवान राम की नगरी अयोध्या वासियों को कोई भी कर नहीं देना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी की यहां नगर निगम बनने के बाद लगे सभी प्रकार के कर माफ करेगी। सपा यहां ऐसे काम करेगी ताकि 365 दिन अयोध्या में दिवाली लगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया शनिवार को पार्टी कार्यालय पर विभिन्न धर्म के गुरुओं से मिले। अयोध्या के कई संतों के साथ ही सिक्ख गुरु और मौलानाओं से भी अखिलेश यादव मिले। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनको पगड़ी भी पहनाई। अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमको अयोध्या के धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मिला है। सभी ने हमको दिल से आशीर्वाद दिया है। अयोध्या के मान्यवरों का अभिनदंन करता हूं। अयोध्या तो एकता का प्रतीक है। हमको भरोसा है कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की इस सरकार के किसी भी फैसले पर अब भरोसा नहीं है। भाजपा तो देश में सबसे अधिक झूठ बोलने वाली पार्टी बन चुकी है।

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या से आये लोगों का आभार व धन्यवाद। यह बहुत बड़ी लड़ाई की बात है। आप सब का सहयोग रहा तो 2022 में  शुरुआत हो जाएगी। एक साथ सभी धर्मों के लोग आए हैं यही हमारा समाज है। हमने अपनी संस्कृति बचा कर रखी। गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी। हमारे देश में सभी धर्म का सम्मान होता है। भाजपा तो सभी को लड़ाने का काम करती है। मैं बहुत बड़ा धार्मिक हूं। मैंने तो अपने घर में मंदिर बनाया है।

अखिलेश यादव के कहा कि कोरोना वायरस के कारण हमने बहुत मुश्किल भरे दिन देखें हैं। लोग एक तो सरकार तो दूसरी ओर सरकार की पैदा की गई इस वैश्विक बीमारी के कारण काफी परेशान हैं।

भाजपा सरकार एक ओर इंटरकास्ट शादी करने वालों को 50 हजार रुपया दे रही है। दूसरी ओर लव जेहाद कर कानून बना रही है। पार्टी को दोहरा चरित्र सभी के सामने है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान के हर संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। अब तो किसान का भाजपा पर से भरोसा उठ गया है। सरकार कहती है कि हम एमएसपी देते हैं, जिससे किसान की आय दोगुनी हो जाये। हर जगह जो झूठ बोलते हैं।

बसपा विधायक के पति सपा में शामिल

जौनपुुर के मुंगरा बादशाहपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक सुषमा पटेल के पति रंजीत पटेल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। रंजीत पटेल प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर 2017 का चुनाव लड़े थे। सुषमा पटेल के ससुर दूधनाथ पटेल के अलावा उनकी सास सावित्री पटेल जौनपुर के उनको पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने उनको पार्टी में शामिल कराया।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories