राष्ट्रीयदिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने PFI के अध्यक्ष...

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने PFI के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को किया गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने PFI के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर दिल्ली हिंसा भड़काने का आरोप है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह पूछताछ फंडिंग को लेकर भी हो रही है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने PFI के सदस्य दानिश को गिरफ्तार किया था। उसे सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से दुष्प्रचार करने के आरोप में दबोच लिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कहा था कि दानिश पीएफआई के काउंटर इंटेलिजेंस विंग का प्रमुख है और शहर भर में सीएए विरोधी प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गत रविवार को ओखला से एक कश्मीरी दंपति को इस्लामिक स्टेट (IS) खुरासान मॉड्यूल के साथ कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये जहांजेब सामी (पति) और हिना बशीर बेग (पत्नी) के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories