[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रदेश सरकार ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य में किया सुधार
राष्ट्रीय

प्रदेश सरकार ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य में किया सुधार

admin
Last updated: April 17, 2026 1:42 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में 06 बर्ष तक के बच्चोें, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओें को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से उन्हें अनुपूरक पुष्टाहार दिये जाने पर विशेष बल दिया है। स्वस्थता के लिए यह जरूरी है कि माँ और उसके बच्चे स्वस्थ हो। जब गर्भवती माँ को पौष्टिक आहार मिलता रहेगा तो उसमें जन्म लेने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। जब बच्चा 06 माह से ऊपर का होता है तो उसे माँ के दूध के अतिरिक्त, इनर्जी डेन्स नमकीन दलिया, इनर्जी डेन्स मीठा दलिया ,इनर्जी डेन्स लडडू प्रीमिक्स वीनिंगफूड, तरल पदार्थ आदि दिये जाने से उसका शारीरिक एवं मानसिक विकास उम्र के हिसाब से होने लगता है। प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के चतुर्दिक विकास के लिए कई योजनायें संचालित कर रही है, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।
प्रदेश सरकार ने बच्चों के पोषण पर बल देते हुए प्रत्येक आँगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों के पंजीकरण के साथ उनके उम्र के हिसाब से वजन की माप भी कराई है। सरकार ने कुपोषित व अतिकुपोषित पाये गये बच्चों को पुष्टाहार के साथ ही उनके स्वास्थ्य की चेकिंग व इलाज की व्यवस्था भी की है। 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों को वीनिंगफूड मीठा, नमकीन दलिया तथा 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों को लडडू प्रीमिक्स, मीठा, नमकीन दलिया तथा प्रतिदिन हाट कुक्ड फूड दिया जा रहा है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को लड्डू प्रीमिक्स, मीठा/नमकीन दलिया देते हुए उन्हें स्वस्थ रखा जा रहा है। प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लगातार निशुल्क चेकिंग कराते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। उनके स्वास्थ्य की जाँच, आयरन की गोली व अन्य दवाओं को भी समय से मुफ्त में दी जाती है।
प्रदेश के गाँवों, नगरों में 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को शिक्षित करने तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जिलों में किशोरियों को 4 माह में एक मुश्त 2500 ग्राम काला चना, 1000 ग्राम अरहर दाल, 500-1000 ग्राम तक मोटा अनाज, 450 ग्राम देशी घी भी दिया जा रहा है। प्रदेश के जिलांे मेें 1200 ग्राम मीठा दलिया, 1120 ग्राम नमकीन दलिया, 1350 ग्राम लडडू प्रीमिक्स देते हुए उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा रहा है। किशोरियों में एनीमिया के स्तर में सुधार हेतु पोषहार के साथ-साथ आयरन की गोली आदि दवायें भी दी जाती है। किशोरी बालिकाओं को उम्र के हिसाब से उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में आवश्यक प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ देते हुए पोष्टिक बनने में सहायता दी जा रही है।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त आँगनबाडी केन्द्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन करते हुए 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण सामान्य जाँच, दवा वितरण, प्रसवपूर्व महिलाओं का विशेष मेडिकल टीम द्वारा जांच, बच्चों का पुनर्वजन, गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं किशोरी बालिकाओं की जांच एवं उन्हें आयरन की गोली, दवाये, आदि वितरित की गई है। इन मेलों के आयोजन से आम जनता में जागरूकता आई है और लाभार्थियों द्वारा सरकार के इन कार्यक्रम का लाभ भी प्राप्त किया गया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नेपाल से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले का खुलासा , 19 नेपाली नाबालिग बच्चे हुए बरामद , 3 आरोपी गिरफ्तार
Next Article दिल्ली के अस्पताल में हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत, यूपी सरकार देगी पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?