[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उठाए गए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम, आठ राज्‍यों में बढ़ाई चिंता कोरोना के नए मामलों ने
राष्ट्रीय

उठाए गए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम, आठ राज्‍यों में बढ़ाई चिंता कोरोना के नए मामलों ने

admin
Last updated: April 17, 2026 1:01 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली।  कोरोना महामारी के सामने आने के बाद देश में लगाए गए पहले लॉकडाउन के लगभग एक साल बाद एक बार फिर वैसी ही स्थिति पैदा होने लगी है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तो सीमित लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू  लगाने जैसे सख्त कदम उठाने भी पड़ गए हैं। एक महीने पहले तो ऐसा लगने लगा था कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया है, नए मामले 10 हजार के आसपास आ गए थे। लेकिन फरवरी के दूसरे पखवाड़े से महाराष्ट्र और केरल में नए मामलों में ऐसी उछाल आई कि देश में दूसरी लहर की आशंका बढ़ गई है।

मरने वालों का आंकड़ा भी दो महीने बाद सबसे ज्यादा

वर्तमान में कम से कम आठ राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका नतीजा दैनिक आंकड़ों में वृद्धि के रूप में हमारे सामने है। बुधवार को इस साल के सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए तो मरने वालों का आंकड़ा भी दो महीने बाद सबसे ज्यादा आया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना संक्रमण के 28,903 नए मामले मिले हैं, जिनमें से अकेले महाराष्ट्र में ही 17,864 केस हैं। इस साल एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नए मामले मिले हैं। इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को इससे अधिक 30,254 मामले पाए गए थे। इस दौरान 188 लोगों की मौत भी हुई है।

दो महीने बाद एक दिन में इतने लोगों की मौत हुई है। इनमें भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 87, पंजाब में 38 और केरल में 15 मौतें शामिल हैं। अगर बढ़ते मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक 1,970 नए केस केरल में पाए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में 1,463, कर्नाटक में 1,135, गुजरात में 954, तमिलनाडु में 867 और छत्तीसगढ़ में 856 नए केस मिले हैं। ये वो राज्य हैं जो देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चिंता बढ़ा रहे हैं। लगभग 80 फीसद नए मामले इन्हीं राज्यों से हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा 1.14 करोड़ के पार

मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 14 लाख 38 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं और 1,59,044 लोगों की मौत भी हुई है। मरीजों के उबरने की दर घटकर 96.56 फीसद और मृत्युदर 1.39 फीसद पर आ गई है। सक्रिय मामले बढ़कर 2,34,406 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 2.05 फीसद है।

मंगलवार को 9.69 लाख टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देशभर में 9,69,021 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 22 करोड़ 92 लाख 49 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं चिकित्सकों को एक एक मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए
Next Article बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात विकृति से ग्रसित दो बच्चो को निःशुल्क इलाज हेतु सैफई भेजा गया।

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?