राष्ट्रीयकोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही…डीएम

कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही…डीएम

कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही…डीएम

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जिलाधिकारी ने 10 दिवसीय संयुक्त अभियान चलाकर अधिकारियों को कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ की जाएगी दण्डात्मक कार्यवाही।

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने उठाया कदम।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जनपद में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि जनपद में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में दिनांक 20 अगस्त से 29 अगस्त 2020 तक संयुक्त अभियान चलाकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया है कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों आदि पर मास्क का प्रयोग न करने व सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व्यक्तियों, अकारण समूह बनाकर खड़े रहने, इधर-उधर घूमने वालों के विरुद्ध तथा मास्क, सैनिटाइजर, पानी व साबुन आदि न रखने वाले दुकानदारों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, साथ ही संयुक्त अभियान के दौरान की गई कार्यवाही की प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी उपलब्ध कराएंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories