राष्ट्रीयतारिक फतेह नामजद फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में

तारिक फतेह नामजद फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में

तारिक फतेह नामजद फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में

कोलकाता| कोलकाता पुलिस ने शनिवार को पाकिस्तानी मूल के कनाडाई पत्रकार व लेखक तारिक फतेह के खिलाफ ट्विटर हैंडल पर एक फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा, “यह कराची, कश्मीर या केरल नहीं है। इस्लाम जिंदाबाद का नारा ममता बनर्जी शासित राज्य की राजधानी कोलकाता में लगाया जा रहा है।

फतेह के पोस्ट पर कोलकाता पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और इस वीडियो को फर्जी बताया।

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया, “बांग्लादेश का वीडियो क्लिप को कोलकाता का बताया जा रहा है, इस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “ट्विटर हैंडल यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसपर फर्जी पोस्ट साझा किया गया था। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories