राष्ट्रीयटाटा ग्रुप Covid-19 से लड़ने के लिए खर्च करेगा 1500 करोड़ रुपये 

टाटा ग्रुप Covid-19 से लड़ने के लिए खर्च करेगा 1500 करोड़ रुपये 

[object Promise]

मुंबई । कॉरपोरेट दिलेरी का एक सबसे बड़ा नमूना पेश करते हुए टाटा ट्रस्ट ने शनिवार को कोविड-19 से लड़ाई के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन एन. टाटा ने कहा कि भारत और दुनिया में वर्तमान हालात गंभीर चिंता के विषय हैं और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। इस घोषणा के कुछ ही समय बाद टाटा संस की तरफ से कहा गया कि वह इस लड़ाई में अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा।

रतन टाटा ने कहा, “इस अत्यंत कठिन समय में मैं मानता हूं कि मानव जाति के सामने खड़ी एक सबसे कठिन चुनौती कोविड-19 संकट से लड़ने की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल आपात संसाधनों को लगाने की जरूरत है.” उन्होंने इस वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा के साथ सभी प्रभावित समुदायों को बचाने और सशक्त करने का संकल्प लिया।

इस राशि का उपयोग अग्रिम मोर्चे पर खड़े चिकित्साकर्मियों की रक्षा के लिए निजी उपकरण, इलाजरत मामलों के लिए रेस्पायरेटरी सिस्टम्स, पर कैपिटा जांच की संख्या बढ़ाने के लिए टेस्टिंग किट्स, संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मॉडुलर ट्रीटमेंट फैसिलिटी स्थापित करने, स्वास्थ्यकर्मियों व आम नागरिकों के ज्ञान प्रबंधन व प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट, टाटा संस और टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने इस संकट से निपटने के लिए प्रतिबद्ध स्थानीय और वैश्विक साझेदारों तथा सरकार के साथ मिलकर एक संयुक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य सहकारिता मंच बनाया है, जो वंचित और कमजोर तबके के लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगा।

टाटा ने एक बयान में कहा है, “हम सदस्य संगठनों के उस हर व्यक्ति के प्रति अत्यंत आभारी हैं और उनके प्रति अपार आदर रखते हैं, जिन्होंने इस महामारी से लड़ने के लिए अपनी जिंदगी और सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories