आदित्य मिश्र की रिपोर्ट
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर भैंसरी निवासी एक किशोरी (14) का शव बुधवार दोपहर घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो टड़ियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी के परिजनों के मुताबिक बीती 19 अप्रैल को गांव निवासी एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे और तब आरोपी फरार हो गया था। इसी से आहत होकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है।
हालांकि पूरे मामले में टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि घटना को लेकर जो तहरीर मिली है उसमें कोई आरोप किसी पर नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

