राष्ट्रीयबारिश से कम हुआ दिल्ली-NCR में Temperature, कई राज्यों में ओले गिरने...

बारिश से कम हुआ दिल्ली-NCR में Temperature, कई राज्यों में ओले गिरने की आशंका

[object Promise]

दिल्ली। NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार यानी आज 3 से 6 मई तक हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में तो रविवार सुबह से ही बारिश की वजह से मौसम में ठंडक देखी जा रही है. दिल्ली के पूर्वी और दक्षिणी इलाके में तेज बारिश हुई है। यहां सुबह सात बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से ओले भी गिर सकते हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava) ने कहा, ‘रविवार से एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ से, उत्तर भारत के मैदान और पहाड़ियों पर हल्की या मध्यम बारिश होगी। इन चार दिनों के दौरान तापमान में भी कमी आ सकती है. इस दौरान दिल्ली में जहां पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

श्रीवास्तव ने बताया, “पश्चिमी विक्षोभ का असर 6-7 मई तक जारी रहेगा. इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश होगी.” उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

इससे पहले भी मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 7 मई तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान किया था. जबकि स्काईमेट वेदर ने रविवार तक मौमस साफ रहने का पूर्वानुमान जताया था. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से मौसम बदल सकता है। इस दौरान अगले तीन दिनों तक यहां बादल छाए रह सकते हैं और साथ ही बारिश होने की संभावना भी है।

पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान या आंधी को कहते हैं जो वायुमंडल (Atmosphere) की ऊपरी परतों में भूमध्य सागर, अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी (Moisture) लाकर उसे अचानक बारिश और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल में गिरा देता है. आमतौर पर यह सर्दियों के मौसम की घटना है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories