आतंकी महिला नसीमा बानो युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराती थी, बेटा था हिज्बुल कमांडर, भाई भी आतंकवादी

[object Promise]

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नसीम बानो नाम की एक महिला की गिरफ्तारी को लेकर अपना बयान जारी किया है। उसे युवाओं की भर्ती करने और आतंकवाद संबंधित अन्य गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, इस महिला की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था खराब हो सकती है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नसीमा बानो अब्दुल सलाम शेख की बीबी है और रामपोरा काइमोह की रहने वाली है। उसके घर पर 20 जून को छापा मारा गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दक्षिणी कुलगाम में युवाओं को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करने के आरोप में नसीमा बानो के खिलाफ यूएपीए की धारा 13 बी, 17, 18, 18 बी, 19 और 39 के तहत FIR दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि क्योंकि आरोपी एक महिला है या किसी मारे गए आतंकी की मां है, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है । पुलिस का पहला कर्तव्य उन अपराधियों को गिरफ्तार करना है जो समाज के लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। क्योंकि लोगों को सुरक्षित महसूस कराना ही हमारा काम है. अगर किसी को हमारे फैसले से आपत्ति है तो उनके पास कोर्ट जाने का रास्ता खुला है।

जानकारी के मुताबिक नसीमा बानो की बंदूक के साथ तस्वीर तब ली गई थी, जब वह दक्षिण कश्मीर के एक ठिकाने पर अपने आतंकवादी बेटे तौसीफ से मिलने गई थी।महिला की एक फोटो भी जारी की गई है, जिसमें वह अपने हाथों में ऑटोमेटिक हथियार लिए दिख रही है। उसके साथ उसका बेटा भी दिख रहा है. जो एक सक्रिया आतंकी था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला की जानकारी देते हुए बताया, ‘नसीम बानो, पत्नी- सलाम शेख, निवासी-रामपुर कैमोह को 20 जून 2020 को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनपर सेक्शन 13 बी, 17, 18, 18 बी, 19, 39 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला को कानून के तहत ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद से उसे अनंतनाग की महिला पुलिस स्टेशन में रखा गया है। पुलिस ने बताया, गिरफ्तार महिला गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थी। तौसीफ की अम्मी होने के साथ ही नसीमा बानो सक्रिय आतंकवादी अब्बास शेख की बहन भी है।

यह फोटो महिला की क्रिमिनल एक्टिविटि दिखाने की एक शुरुआत भर है । वह कई अन्य गंभीर मामलों में भी शामिल थी. उसने दो युवा आतंकियों को संगठन में शामिल करवाया था। इसके अलावा वह आतंकियों को हथियार-गोलाबारूद, कम्युनिकेशन उपकरण समेत अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाती थी। पुलिस ने कहा कि सोशल साइट्स पर अफवाह फैलाने वाले सभी मामलों को संज्ञान में लिया गया ।  अगर कोई मामला शांति व्यवस्था खराब करने वाला पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img