राष्ट्रीयडेस्टिनेशन वेडिंग पर एक्ट्रेस ने कही ये बात, Bigg Boss 14 जीतने...

डेस्टिनेशन वेडिंग पर एक्ट्रेस ने कही ये बात, Bigg Boss 14 जीतने के बाद अब दूसरी बार शादी करेंगी रुबीना दिलैक

[object Promise]

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक और उनके फैंस इन दिनों काफी खुश हैं। अभिनेत्री ने रविवार को छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 36 लाख रुपये और एक खूबसूरत ट्रॉफी हो भी हासिल किया है। बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक ने अब अपनी शादशुदा जिंदगी और पति अभिनव शुक्ला को लेकर बड़ी बात बोली है।

बिग बॉस 14 के घर में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस बात का खुलासा किया था कि शो में आने से पहले उनकी शादीशुदा जिंदगी बुरे दौर से गुजर रही थी। अब शो से निकलने के बाद रुबीना दिलैक ने बड़ी बात बोली है। रुबीना दिलैक ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस 14 में अपने सफर और पति अभिनव शुक्ला को लेकर बड़ी बात बोली है।

रुबीना दिलैक ने कहा, ‘अभिनव के सपोर्ट ने बिग बॉस के घर में मुझे बहुत मजबूत किया था। जब मैंने शो जीता तो उन्होंने गले लगाया, किस किया और बधाई दी। यह मेरे लिए बेहद खूबसूरत था कि वह मेरे साथ थे। अब मैं डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में सोच रही हूं। जाहिर है कि यह मेरी दूसरी शादी होगी। जिसमें जीवन भर की सफर शामिल होगा, जिसे हमने शो में एक-दूसरे से वादा किया था’।

इसके अलावा रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के विजेता की दौड़ में रुबीना दिलैक के साथ सिंगर राहुल वैद्य रनर अप रहे। सलमान खान ने बिग बॉस 14 के भव्य ग्रैंड फिनाले ने विनर की घोषणा की और ट्रॉफी दी। विजेता बनने के साथ ही रुबीना दिलैक ने 36 लाख रुपये और एक ट्रॉफी जीत ली है। हालांकि विजेता की प्राइज मनी 50 लाख रुपये थी, लेकिन उस 50 लाख रुपये में से 14 साल रुपये लेकर राखी सावंत से शो छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद प्राइज मनी की रकम घटकर 36 लाख रुपये हो गई थी।

शो जीतने के बाद रुबीना दिलैक तुरंत अपने फैंस के साथ रूबरू हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रुबीना दिलैक ने फैंस के सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही बिग बॉस 14 के होस्ट सलमान खान का भी धन्यवाद किया है। रुबीना दिलैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories