राष्ट्रीयअपर जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन पत्रों...

अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन पत्रों को भरने की विधि समझाई गई

[object Promise]

उन्नाव

प्रशिक्षण में सहायक प्रशिक्षण प्रभारी जय सिंह अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा आर ओ /एआरओ के दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर उपस्थित जिला अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार यह बताया गया कि कोई भी निर्वाचन अधिकारी एवम सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े हुए सभी बारीक विंदुओ को दिए गए साहित्य /निर्देश पुस्तिका के माध्यम से अध्ययन कर लें, क्योंकि विशेष रुप से ग्राम प्रधान पद हेतु निर्वाचन में अत्यधिक संवेदनशीलता रहती है इस कारण किसी भी नामांकन पत्र को प्राप्त करते समय , नामांकन पत्रों की जांच में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की लापरवाही निर्वाचन प्रक्रिया को खराब कर सकती है।

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत द्वारा निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी लापरवाही अथवा विवाद की स्थिति में आर ओ /ए आर ओ को सीधा उत्तरदाई माना जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि विशेष तौर पर नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्ष रुप से की जाए तथा छोटी मोटी लिपिकीय त्रुटियों को नजरअंदाज करते हुए नामांकन पत्रों का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहता है और वह स्वयं उपस्थित नहीं होता है अपने प्रस्तावक या निर्वाचन अभिकर्ता को भेजता है तो अत्यधिक सावधानी पूर्वक प्रत्येक बिंदु का परीक्षण करते हुए वापसी की कार्रवाई की जाए।

अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन पत्रों को भरने की विधि समझाई गई तथा आश्वस्त किया गया कि किसी भी शंका का समाधान करने के किसी भी समय अधिकारियों से संपर्क संपर्क कर सकते है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी /प्रभारी अधिकारी कार्मिक सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारियों का की परीक्षा लेने हेतु निर्देशित किया।
श्री मनीष कुमार जिला विकास अधिकारी/प्रशिक्षण प्रभारी,डॉक्टर देवेश सचान जिला प्रशिक्षण अधिकारी,ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशिक्षण मैं उपस्थित रहे

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories