राष्ट्रीय2020 में प्रदूषक तत्वों का औसत सात साल में स्तर रहा सबसे...

2020 में प्रदूषक तत्वों का औसत सात साल में स्तर रहा सबसे कम

[object Promise]

नई दिल्ली । दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 के बाद से दिल्ली में विभिन्न प्रदूषक तत्वों पीएम 10, पीएम 2.5 और नाइट्रोजन ऑक्साइड का औसत स्तर 2020 में सबसे कम रहा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह रिपोर्ट सोमवार को विधानसभा पटल पर रखी। इसी रिपोर्ट में प्रदूषण स्तर में कमी की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ वर्षों से शहर में मुख्य प्रदूषक तत्वों के औसत स्तर में निरंतर कमी आ रही है।

इसके मुताबिक 2014 में पीएम 2.5 का सालाना औसत स्तर 149 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था जो 2020 में घटकर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया। पीएम 10 के सालाना औसत स्तर में भी कमी आई है। 2014 में पीएम 10 का सालाना औसत 324 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था जोकि 2020 में घटकर 187 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया।

गौरतलब है कि भारत में पीएम 10 का 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम स्तर सुरक्षित माना जाता है। रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम 10, पीएम 2.5 का सभी निगरानी स्थलों पर सालाना औसत तय मानकों से अधिक पाया गया। इसके मुताबिक नाइट्रोजन डाइआक्साइड का सालाना औसत स्तर8 2014 के 82.45 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2020 में 40.30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। कार्बन मोनोआक्साइड का स्तर 2020 में 1.27 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया जोकि 2014 में 2.07 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। इसी तरह सल्फर डाइआक्साइड का औसत स्तर पूरे वर्ष ठीक पाया गया। वर्ष 2020 में लाकडाउन के कारण परिवहन से होने वाले प्रदूषण व ऊद्योग से होने वाले प्रदूषण में भी खासी कमी दर्ज की गई।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories