राष्ट्रीयआत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत किया गया तैयार, चोट को संक्रमण मुक्त रखने...

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत किया गया तैयार, चोट को संक्रमण मुक्त रखने वाले बैंडेज को ग्लोबल बिजनेस में मिला स्थान आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत किया गया तैयार

कानपुर : शरीर के बाहरी व भीतरी संक्रमण से बचाने के साथ ही चोट को जल्द ठीक करने वाले बैंडेज को ग्लोबल बिजनेस मैगजीन ने देश के 10 अमेजिंग इनोवेशन में स्थान दिया है।

आइआइटी के पूर्व छात्र तुषार देशपांडे, स्टार्टअप स्पिन नैनोटेक के निदेशक डॉ. संदीप पाटिल, सेंटर फॉर नैनो साइंसेज में प्रोजेक्ट एसोसिएट योगेश सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिक सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा व केमिकल इंजीनियरिंग प्रो. योगेश जोशी के सुपरविजन में पॉली डाई मिथाइल सिलोक्सेन से इसे तैयार किया है। इसमें हवा का वेंटीलेशन तो होता है लेकिन वायरस व बैक्टीरिया उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैैं। अभी तक पॉली बिनाई क्लोराइड, पॉलीएथिलीन, पॉलीयूरेथेन व लेरिक्स फिल्म से बैंडेज बनते हैं, जिनमें वेंटीलेशन नहीं होता है जिससे चोट सूखने में समय लगता है।

 

आखिर क्या है पॉली डाई मिथाइल सिलोक्सन ?

यह रबर व इलास्टिक जैसा पॉलीमर मैटीरियल होता है जिसे मॉडीफाई करके अलग-अलग प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी पॉलीमर फिल्म बनाई जा सकती है। इसी फिल्म का प्रयोग करके ऐसे बैंडेज की तकनीक बनाई है, जिससे चोट जल्द भरेगी। इस पॉलीमर फिल्म की खासियत यह होती है कि पानी की छोटी से छोटी बूंदें भी इस पर नहीं ठहर सकतीं। इसका प्रयोग मेडिकल के अलावा ईंधन की शुद्धता मापने में भी किया जा सकता है। अगर ईंधन में पानी मिला हुआ है तो इससे बने फिल्टर से उसका पता लगा सकते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories