राष्ट्रीयमुख्यमंत्री जी ने कहा कि वैक्सीन के लिए पात्र व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन...

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वैक्सीन के लिए पात्र व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवायें

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘चिकित्सा एवं स्वास्थ्य‘ श्री अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आज सिविल अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज लगवायी है। मुख्यमंत्री जी ने लोगों से अपील भी की है कि वैक्सीन के लिए पात्र व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवायें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहे।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 1,61,270 सैम्पल की जांच की गयी। इसमें 84 हजार से अधिक टेस्ट आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम सेे किये गये हंै। उन्होंने बताया कि के0जी0एम0यू0 द्वारा 14 लाख से अधिक टेस्ट करने का बेंचमार्क स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि 68,921 लोगों के कोविड-19 के सैम्पल विभिन्न जनपदों से भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 3,55,75,232 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3999 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,820 कोरोना के एक्टिव मामले में से 12,338 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 512 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,02,319 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,90,382 क्षेत्रों में 5,17,844 टीम दिवस के माध्यम से 3,17,18,683 घरों के 15,38,85,948 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। अपने हाथ को साबुन-पानी से निरन्तर धोते रहें। जब आप अपने हाथ को धोते हैं तो कम से कम 30 सेकण्ड तक धोते रहें, जिससे विषाणु नष्ट हो जायें और लोगों से दो-गज की दूरी अवश्य बनाएं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories