राष्ट्रीयजनपदीय अभिलेखागारों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक...

जनपदीय अभिलेखागारों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

[object Promise]
उन्नाव ।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट के कन्ट्रोलरूम एवं जनपद स्तरीय अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने पन्नालाल हाॅल में एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया व इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि कोरोना सम्बन्धी कोई भी काॅल आये तो उसे गम्भीरता से ले। उन्होंने आदेशित करते हुये कहा कि निर्धारित समय पर कन्ट्रोलरूम में उपस्थित होकर डियूटी का कार्य जिमेदारी से निभायें इसमें किसी भी प्रकार की लाॅपरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना का दोबारा असर दिखाई पढ रहा है इस कारण इसमें किसी तरह की हिलाहवाली न की जाये। उन्होंने पन्नालाल हाॅल में फर्निचर व विद्युत उपकरणों को व्यवस्थित तरीके से करने के आदेश दिये।
[object Promise]
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजकीय अभिलेखागार में रखें अभिलेखों को व्यवस्थित ढ़ग से न रखे पाये जाने पर आर0आर0के0  सतीश शुक्ला पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि अभिलेखागार में किसी भी प्रकार की फाईलों आदि का रख-रखाव एवं सफाई को व्यवस्थित तरीके से रखा जायें। उन्होंने कहा कि अभिलेखागार में इस तरह की अव्यवस्था होना कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का परिचय है।  सतीश शुक्ला को सचेत करते हुये दो दिन के अन्दर व्यवस्था ठीक कर ले। अभिलेखागार (न्याय) का निरीक्षण के दौरान भी गन्दगी और अव्यवस्था पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। तीनों अभिलेखागारों की व्यवस्था सही न पाये जाने पर प्रभारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद एवं नगर मजिस्ट्रेट  चंदन पटेल को निर्देश दिये कि दो दिन के अन्दर तीनो अभिलेखागारों की साफ-सफाई एवं फाईलों के रख-रखाव की व्यवस्था सही करंे।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत उन्नाव का भी निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला पंचायत)  वी0के0 सिंह को निर्देश दिये कि जनहित में कराये जा रहे कार्यों को पूरी पारिदर्शिता के साथ कार्यों को सम्पादित कराया जाये। जिला पंचायत हाॅल में अध्यक्ष जिला मजिस्ट्रेट प्रशासक (जिला पंचायत) का बोर्ड व्यवस्थित ढ़ग से लगाये जाने के साथ ही जिला पंचायत परिसर में अवैध तरीके से लगाये गये वकीलों के बस्तों को हटवायें जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि चिन्हाकिंत स्थलों से अवैध तरीके से लगाये गये बस्तोें को हटवाया जायें ताकि आम नागरिकों के आवागमन एवं निकटवर्ती पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट  चंदन कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी  मनीष शुक्ला  राजेन्द्र प्रसाद  नन्हकू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला पंचायत)  वी0के0 सिंह, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित प्रशासनीक अधिकारी  चन्द्रशेखर शुक्ला,  बी0बी0 शास्त्री, नाजिर कलेक्ट्रेट  रजनीश श्रीवास्तव,  कमर अख्तर आदि उपस्थित थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories