राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के अधिकारियों के साथ...

जिलाधिकारी ने कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को होम आइसोलेट की न दें परमिशन……डीएम।

सर्विलांस टीमों के द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कराते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई जाए।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुरुवार रात्रि 09:00 बजे सीएमओ कार्यालय में संचालित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देशित करते हुये कहा कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए रोगियों के स्वास्थ्य एवं उपचार के सम्बन्ध में प्रतिदिन कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा फीडबैक प्राप्त किया जाये, होम आइसोलेसन में रखे गए कोविड संक्रमित रोगियों की देख-रेख हेतु ब्लाक स्तर पर कार्यरत आरआरटी टीम द्वारा व्यक्ति के घर जाकर सत्यापन किया जाये एंव व्यक्ति के एंड्रॉयड फोन में आरोग्य सेतु ऐप तथा होम आइसोलेशन ऐप डाउनलोड कराया जाये है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरआरटी टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रखे गये मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी एवं औषधियां प्रदान की जाती है कि नही के सम्बन्ध में होम आइसोलेशन में रखे गए रोगियों से प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर द्वारा जानकारी प्रतिदिन प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को होम आइसोलेट की परमिशन न दी जाए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाए। इसके साथ ही सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित जोनल कंट्रोल रूम का निरंतर निरीक्षण कर कोविड-19 को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के व्यक्तियों का सर्वे कराने हेतु 593 सर्विलांस टीम गठित की गई हैं जिनके द्वारा डोर टू डोर जाकर व्यक्तियों का सर्वे कराते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं व्यक्ति में संक्रमण पाये जाने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था जनपद में स्थापित कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से उपलब्ध करायी जाये। जनपद में जिन भी व्यक्तियों को सर्दी, खांसी, जुखाम या सांस लेने में तकलीफ आदि के लक्षण पाये जाये तो वह जनपद में स्थापित कोविड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के 05368-244499, 244011 पर सम्पर्क करके सूचना दे सकते है जिससे समय रहते उनकी जांच कर समुचित ईलाज किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक/नोडल अधिकारी सुधीर रुंगटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories