राष्ट्रीयरुकेगी पानी की बर्बादी , क्रोमियम और लेड को दूर करेगा नैनो...

रुकेगी पानी की बर्बादी , क्रोमियम और लेड को दूर करेगा नैनो सिल्सवर कोटिंग वाला फिल्टर

कानपुर री-साइकल पॉलिस्टर फाइबर पर एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी वाली नैनो सिल्वर कोटिंग से तैयार छन्नी पानी से क्रोमियम और लेड जैसे केमिकल व भारी तत्वों का भी सफाया करेगी। इस छन्नी को उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. जेपी सिंह ने तैयार किया है।

रुकेगी पानी की बर्बादी , क्रोमियम और लेड को दूर करेगा नैनो सिल्सवर कोटिंग वाला फिल्टर
उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. जेपी सिंह ने एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी वाला फिल्टर बनाया है जिसकी कीमत भी बहुत कम है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये 100 फीसद पानी बचाएगी जबकि आरओ व अन्य तरीकों से शुद्धिकरण में 40 फीसद तक पानी बर्बाद हो जाता है। इसका इस्तेमाल ऐसे फिल्टर में होगा जिसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। नैनो तकनीक से बनी छन्नी को पेटेंट कराने की तैयारी है। प्रो. सिंह ने बताया कि ये छन्नी बनाने का खर्च 100 से 150 रुपये तक आएगा। यह कीमत फिल्टर के दाम में ही जुड़ जाएगी और फिल्टर की कीमत भी ज्यादा नहीं बढ़ेगी।

अभी बिना बिजली के पानी छानने वाले फिल्टर की कीमत 1500 रुपये व उससे ऊपर होती है, जबकि यह फिल्टर महज 800 रुपये में तैयार हो जाएगा। इसमें मुख्य छन्नी के साथ दो सहायक छन्नियां लगाई जाएंगी। करीब 50 से 100 रुपये के बीच बनने वाली सहायक छन्नियों को एक निश्चित समय के बाद बदलने की जरूरत होगी जबकि मुख्य छन्नी करीब दो साल तक पानी शुद्ध करती रहेगी।

सिल्वर कोटिंग से खत्म होंगे हानिकारक तत्व

प्रो. सिंह ने बताया कि कपड़े पर नैनो सिल्वर कोटिंग करके छिद्रों को इतना छोटा कर दिया गया है कि उसमें बैक्टीरिया व हानिकारक तत्व फंस जाएंगे। सिल्वर में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होने के कारण इसका इस्तेमाल किया गया है। पानी शुद्ध होने के बाद उसमें वह सभी तत्व भी मौजूद रहेंगे जो शरीर के लिए जरूरी हैं जबकि सामान्य फिल्टर में ऐसे कई तत्व हैं तो जल शुद्ध होने की प्रक्रिया में नष्ट हो जाते हैं या छानकर अलग कर दिए जाते हैं।

अगले साल तक फिल्टर में होने लगेगा इस्तेमाल

प्रो. सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला व फिल्टर पर टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। अब इसके इस्तेमाल के लिए फिल्टर कंपनियों से बात की जा रही है। अगले साल तक आम जन को छन्नी वाला वाटर फिल्टर मिलने की संभावना है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories