राष्ट्रीयदूल्हा बेचैन था सुहागरात को लेकर , लेकिन दुल्हन ने बीच रास्ते...

दूल्हा बेचैन था सुहागरात को लेकर , लेकिन दुल्हन ने बीच रास्ते में कर दी हालत खराब, मच गया हड़कंप

[object Promise]

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में लड़की की शादी रामपुरा के रेक्सा गांव के पुरानी मंदिर में मंगलवार को पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन जैसे ही अपने ससुराल पहुंची उसने बीमारी का बहाना बना दिया। तबीयत खराब होने की बात सुनकर उसका पति उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा।

लेकिन दुल्हन बिना इलाज कराए ही पति के साथ अपने मायके जाने की बात कही। अपनी ही शादी के दिन एक दुल्हन बीमारी का बहाना बनाकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई । यह घटना मिर्जापुर के लालगंज थाना इलाके की है।

जैसे ही गांव में इस बात की भनक लगी हड़कंप मच गया। गांव की ही रहने वाली लड़की की शादी पड़ोस के गांव के एक युवक से हुई थी। लेकिन दुल्हन किसी और से प्यार करती थी। रास्ते में उसका प्रेमी अपने साथियों के साथ घात लगाकर दोनों का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोनों कुछ दूरी पर पहुंचे दुल्हन के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की जमकर पिटाई की।

पति को घायल हालत में रास्ते में छोड़कर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पकि ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हैरानी की बात ये है कि दुल्हन ने पहले तो परिवार की मर्जी के मुताबिक शादी की और फिर फिल्मी अंदाज में पूरा ड्रामा रच दिया। शादी के दिन ही बीमारी का बहाना बनाया और घर से बाहर निकल गई। पति को चकमा देकर वह अपने प्रेमी के साथ भागने में सफल हो गई। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories