राष्ट्रीयविकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के मकान की कुर्की, लखनऊ के...

विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के मकान की कुर्की, लखनऊ के कृष्णानगर में है मकान

[object Promise]

लखनऊ, गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के मकान की कृष्णा नगर पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की की। दीप प्रकाश पर 50 हजार का इनाम घोषित है। आरोपित बिकरु कांड के बाद से फरार है। कृष्णानगर कोतवाली में दीप प्रकाश पर दो मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे के मुताबिक आरोपित की लंबे समय से तलाश की जा रही है। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है, जिसके बाद कोर्ट से अनुमति लेकर उसकी संपत्ति कुर्क की जा रही है।

[object Promise]
पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपित के मकान पर 82 की नोटिस चस्पा की थी। इसके बावजूद भी दीप प्रकाश हाजिर नहीं हुआ जिसके बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। आरोपित के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार हड़पने की एक एफआइआर दर्ज थी।

पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपित के मकान पर 82 की नोटिस चस्पा की थी। इसके बावजूद भी दीप प्रकाश हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। आरोपित के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार हड़पने की एक एफआइआर दर्ज थी। एसआइटी ने जांच रिपोर्ट में दीप प्रकाश पर जालसाजी समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज करने की संस्तुति की थी, जिसके बाद 24 नवंबर को उसके खिलाफ एक और मुकदमा पंजीकृत हुआ था। दरअसल, वर्ष 2017 में एसटीएफ ने विकास दुबे को कृष्णा नगर से पकड़ा था। विकास को कृष्णा नगर कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत दाखिल भी किया गया था।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories