राष्ट्रीयझूठा प्रचार और वाहवाही लूटना ही काम है केजरीवाल सरकार का –...

झूठा प्रचार और वाहवाही लूटना ही काम है केजरीवाल सरकार का – भाजपा

[object Promise]

नई दिल्ली । भाजपा की दिल्ली इकाई लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि केजरीवाल सरकार का एक ही काम है, झूठे प्रचार करना और झूठी वाहवाही लूटना। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार बताए कि लॉकडाउन से अब तक कितने गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया गया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान कहा कि कोरोना काल में लोगों को भाग्य भरोसे छोड़ने वाली केजरीवाल सरकार हर मोर्च पर नाकाम साबित हुई है।

दिल्ली में भारी बिजली बिल आने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बिजली कंपनियों के साथ मिलकर दिल्ली की फैक्ट्री, उद्योग, प्रतिष्ठानों को भी फिक्स्ड चार्ज के नाम पर भारी भरकम बिजली बिल भिजवा रही है जो लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े थे। बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्याओं को लेकर भी दिल्ली भाजपा की लड़ाई जारी है, जो आगे चलकर हम जीतेंगे

उन्होंने कहा कि हमें उद्योग क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ना है तो लाइसेंसिंग सिस्टम में बदलाव करना होगा या वन विंडो सिस्टम करना होगा। हम मिलकर उद्योगों के विस्तार में हो रही समस्याओं को समाधान की ओर ले जाएंगे और 3 टायर सिस्टम में भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

आदेश कुमार गुप्ता ने कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में चिकित्सकों की सराहना करते हुए उन्हें मजबूत स्तंभ और असली नायक बताया। इस दौरान राम मंदिर पर भी उन्होंने चर्चा की। कहा कि करोड़ों देशवासियों के धैर्य, विश्वास और भाजपा के संघर्ष और दृढ़ निश्चय का ही परिणाम है कि श्री राम मंदिर बनने की शुभ घड़ी नजदीक है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories