राष्ट्रीयश्रद्धांजलि दी ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने

श्रद्धांजलि दी ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने

श्रद्धांजलि दी ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज दूसरी पुण्यतिथि (Death Anniversary) है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर पूरा देश आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

LIVE Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

– भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अटल समाधि स्थल पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए एक वीडियो संदेश ट्वीट किया। इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘यह देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर किया। पार्टी नेता हो, संसद सदस्य हो, मंत्री हो या प्रधानमंत्री, अटल जी ने हर भूमिका में आदर्श को प्रतिष्ठित किया।’

– अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और पोती निहारिका ने भी दूसरी पुण्यतिथि पर अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए ट्वीट में लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हू। भारत के विकास और आम लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।

3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बिमारी के बाद 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद दिल्ली में ही अटल समाधि स्थापित की गई थी। वाजपेयी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वह 1996 में 13 दिन, 1998 में 13 महीने और फिर 1999 में पूरे 5 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories