राष्ट्रीयचीनी सेनाओं को एलएसी पर हटाने की प्रक्रिया जटिल, जरूरत है लगातार...

चीनी सेनाओं को एलएसी पर हटाने की प्रक्रिया जटिल, जरूरत है लगातार सत्यापन की: सेना

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने गुरुवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया जटिल है और इसके ‘लगातार सत्यापन की आवश्यकता है।’ सेना ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत ‘राजनयिक और सैन्य स्तर पर नियमित बैठकों’ के माध्यम से सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 15 घंटे लंबे विचार-विमर्श का दौर जो मंगलवार को शुरू हुआ और बुधवार को खत्म हुआ, भारतीय और चीनी सैन्य प्रतिनिधियों ने “पूर्वी लद्दाख में पहले चरण में सेनाओं के पीछे हटने के कार्यान्वयन पर प्रगति की समीक्षा की और पूरी तरह से सेनाओं को हटाए जाने के संबंध में आगे के कदमों के बारे में चर्चा की।”

बैठक में भारतीय प्रतिनिधि का मुख्य एजेंडा पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील और देपसंग क्षेत्रों से चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सेना को पूरी तरह से हटाए जाने के बारे में था।

वार्ता मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू हुई और देर रात 2 बजे समाप्त हुई। भारतीय प्रतिनिधियों ने चीनी सैनिकों से पैंगोंग झील और देपसांग से पूरी तरह से हटने को कहा।

भारतीय सेना ने कहा कि भारत और चीन एलएसी पर मौजूदा स्थिति को दूर करने के लिए स्थापित सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से वार्ता में लगे हुए हैं।

सेना ने कहा, “पीएलए और भारतीय सेना के कमांडरों ने 14 जुलाई 2020 को चौथे दौर की वार्ता के लिए भारतीय क्षेत्र की ओर चुशुल में एक बैठक की।” यह बैठक चुशुल में 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला प्रमुख मेजर जनरल लियू लिन के बीच हुई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories