राष्ट्रीयप्रयागराज : घर में छिपी है इंस्‍पेक्‍टर के बेटे को गोली मारने...

प्रयागराज : घर में छिपी है इंस्‍पेक्‍टर के बेटे को गोली मारने की वजह, बहन के मोबाइल की कॉल डिटेल खोलेगी राज

[object Promise]

प्रयागराज, नैनी में इंस्‍पेक्‍टर की नाबालिग बेटी ने अपने ही भाई को तीन गोली मारी है। भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच में जुटी नैनी पुलिस को पहले तो इंस्‍पेक्‍टर की बेटी ने गुमराह का प्रयास किया लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गई। और भाई को गोली मारने की बात कुबूल कर ली। हालांकि उसने ऐसा कदम क्‍यों उठाया। इसकी वजह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी नैनी सुशील दुबे ने बताया कि वजह घर में ही छिपी है। अभी आरोपित लड़की कुछ सही बता नहीं रही है। भाई-बहन के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपित लड़की के इंस्‍पेक्‍टर पिता भी आ गए हैं। अब उनके सामने बेटी से पूछताछ के बाद वजह स्‍पष्‍ट हो सकती है।

मुकदमा दर्ज कराने से पीछे हटा परिवार

[object Promise]
चौकी प्रभारी नैनी सुशील दुबे ने बताया कि वजह घर में ही छिपी है। अभी आरोपित लड़की कुछ सही बता नहीं रही है। भाई-बहन के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपित लड़की के इंस्‍पेक्‍टर पिता भी आ गए हैं।

इंस्पेक्टर के बेटे को गोली मारने की घटना में नया मोड़ आ गया है। अब पूरा परिवार बेटी को बचाने के लिए मुकदमा दर्ज कराने से पीछे हट गया है। ऐसे में नैनी पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में नाबालिग बहन भी घटना के पीछे अलग-अलग कहानी बयां कर रही है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories