राष्ट्रीयमरणासन्न स्थिति में महिला को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के...

मरणासन्न स्थिति में महिला को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के लिए लखनऊ रिफर कर दिया गया है

[object Promise]

क्षेत्रीय पुलिस सहित जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर मातहतों को घटना खुलासे के कड़े निर्देश दिए है ।

बताते चले कि ग्राम कुर्सी स्थित अपने ससुराल से माईके ग्राम बसहीडीह थाना कमलापुर जाने के लिए कल बृहस्पतिवार को निकली थी । सिधौली पहुंचने के बाद वहां से गुमराह होकर मिश्रित आने वाली बस में बैठ लिया और श्रीनगर गांव के समीप जोगी बाबा बाजार के पास उतरी वह पैदल वापस अपनी ससुराल जा रही थी । तभी बाजार के पास कथित रूप से रामकिशन नामक व्यक्ति ठेलिया लेकर उसे मिल गया और वह घर तक भेज देने की बात कहकर उसे ठेलिया पर बैठा लिया । उसके बाद दो साथी और ठेलिया पर सवार हो गए । तथा जोगी बाबा बाजार के पास खेत में उसके साथ सामूहिक रूप से दुराचार किया । विरोध करने पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसके गुप्तांग सहित पैरों को जला दिया । तथा बेहोश हो जाने पर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए । आज सुबह जोगी बाबा बाजार के पास शौंच करने के लिए खेतों में गई एक महिला ने कराहते हुए उसे मरणासन्न स्थिति में देखा तो यह बात ग्रामीणों को बताई और आनन-फानन में वहां ग्रामीणों का जमघट जमा हो गया । महिला के मायके के लोग भी घटनास्थल पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस नं. यूपी 32 बी जी 9377 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित इलाज के लिए लाया गया । वहां तब तक अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर आ गए । और बंद कमरे में इलाजरत महिला व परिजनों से गुफ्तगू करने के बाद गंभीर हालत के कारण उसे लखनऊ चिकित्सालय के लिए रेफर करा दिया ।
वही अधिकारी और पुलिस कर्मियों सहित चिकित्सालय स्टाफ भी पत्रकारों को सटीक जानकारी देने से कतराता रहा फिलवक्त मांमला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories