राष्ट्रीयखाकी की हैवानियत का शिकार हुआ वाहन सवार युवक

खाकी की हैवानियत का शिकार हुआ वाहन सवार युवक

[object Promise]

आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्नाव जनपद के सीताराम खेड़ा थाना मौरावा निवासी बीनू सविता पुत्र अवध बिहारी उम्र 30 वर्ष अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से बछरावां वापस गांव जा रहा था। शाम लगभग 8:00 बजे बछरावां बस स्टॉप चौराहे पर तैनात दरोगा राजीव सिंह चौहान वाहन चेकिंग कर रहे थे। बीनू सविता का आरोप है कि, दरोगा ने उन्हें गाड़ी में पीछे से घसीट लिया। जिससे वह नीचे गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक में वह फस गया। यह बात उसने दरोगा से बताई की, उसका पैर ट्रक में फंसा है, लेकिन दरोगा की क्रूरता ने ट्रक वाले से कहा, ट्रक आगे बढ़ाओ तभी उसका पैर बुरी तरह ट्रक के पहिए से कुचल कट फैक्चर हो गया। घटना के घटते ही चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग बस स्टॉप चौराहे पर एकत्रित हो गए, और पुलिस के इस कृत्य की निंदा करते हुए सड़क पर हंगामा करने लगे, जिससे लगभग आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।

क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य में बछरावां पहुंचा कर प्राथमिक इलाज कराया गया है। गंभीर चोट होने की वजह से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है वहीं ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा। तहरीर मिलते ही पूरे मामले की जांच करवाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories