राष्ट्रीयफिर बोले दिग्विजय सिंह EVM के मुद्दे पर, कहा…..

फिर बोले दिग्विजय सिंह EVM के मुद्दे पर, कहा…..

फिर बोले दिग्विजय सिंह EVM के मुद्दे पर, कहा…..

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इवीएम मुद्दे को उठाया है। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय राजनीति को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि इवीएम भारतीय लोकतंत्र को तबाह कर रहा है। टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसदीय चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 भारतीय राजनीति का अंतिम चुनाव होगा अगर हम बैलट पेपर द्वारा चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया पर दोबारा नहीं लौटे।

दिग्विजय सिंह ने कैरल कैडवॉलर (Carole Cadwalladr) का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरीके से फेसबुक के माध्यम से कैंब्रिज एनालिटिका चुनावों को प्रभावित करती है। उन्होंने अपने वीडियो के एक छोटे से अंश को ट्विटर पर साझा किया है, जिसे अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में वह चुनावों में टेक्नोलॉ़जी के माध्यम से किए जाने वाले हेर-फेर पर चर्चा कर रही हैं।

अपने अगले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गौशालाओं के लिए 132 करोड़ का प्रावधान रखा था, जिसे बीजेपी सरकार ने घटाकर 11 करोड़ कर दिया है। अब आप ही बताईए कौन है गौ माता का असली भक्त, कमलनाथ जी या शिवराज सिंह चौहान जी?’

वहीं, सुधा भारद्वाज का मसला उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अत्यंत दुख की बात है कि हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा सम्मानित एक प्रतिष्ठित वकील, जिसे उच्च न्यायालय में जज बनने के लिए भारत में आमंत्रित किया गया था, पिछले 2 वर्षों से बिना किसी मुकदमे और सबूत के जेल में है। निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से ईवीएम द्वारा चुनाव कराए जाने का कई राजनीतिक दल विरोध कर चुके हैं। पार्टी में चल रही कलह के बीच दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories