फिर बनेंगे पूरी तरह कोविड अस्पताल दिल्ली के कई सरकारी-निजी अस्पताल, केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी बढ़ेंगे बेड : सीएम

[object Promise]

नई दिल्ली| देश के कई राज्यों की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो चुका है. बीते दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 10 हजार रोजाना का आंकड़ा पार कर गई. ऐसी चिंताजन स्थिति में राजधानी के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को फिर पूरी तरह कोविड अस्पताल बनाया जाएगा।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों पर दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आपात बैठक हुई। बैठक में सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दिल्ली के कई सरकारी और निजी अस्पतालों को फिर से पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी कोविड बेड बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार संपर्क करेगी। मुख्यमंत्री की इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (स्वास्थ्य) के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दिल्ली में कोरोना की मौजूदा स्थिति की अपडेट प्राप्त की।

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “हमने सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने के निर्णय लिए हैं और इसमें सभी से सहयोग की अपील की है। सीएम ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड के लिए जारी प्रोटोकाल का पालन करें, बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल जाएं और पात्र लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं।”

अधिकारियों ने सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध और मरीजों से भरे बेड की विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने कहा कि, “हमें कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के साथ ही संक्रमित लोगों को अच्छा से अच्छा इलाज मुहैया कराना है।”

अधिकारियों ने बताया कि, “अस्पतालों में कोविड मरीजों के आने की संख्या बढ़ रही है। अभी अस्पतालों में बेड पर्याप्त है, लेकिन मरीजों से बेड़ भरते जा रहे हैं।”

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, “कोविड मरीजों को किसी भी हालत में अस्पतालों में बेड की किल्लत नहीं होनी चाहिए। कोरोना की यह चौथी लहर पिछली लहर से अधिक खतरनाक है। वही केंद्र सरकार के भी दिल्ली में कई अस्पताल हैं। पिछली पिक के दौरान केंद्र सरकार के अस्पतालों में कोविड बेड बनाए गए थे।”

सीएम ने केंद्र सरकार के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए।

सीएम ने यह स्पष्ट किया कि, अभी तत्काल में दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में उतने बेड बढ़ाए जाएं, जितने पिछले साल नवंबर में थे। उसके बाद यदि उन अस्पतालों में बेड बढ़ाने की गुंजाइश होती है, तो उनसे और बेड़ बढ़ाने की अपील की जाएगी।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, “पिछले साल नवंबर में आई पिक के दौरान दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में 18 हजार कोविड बेड बनाए गए थे। हम एक बार फिर उसी स्तर की तैयारियां कर रहे हैं।”

“हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाए जाएं। अभी केंद्र सरकार के अस्पतालों में 1,090 कोविड बेड उपलब्ध हैं, जबकि नवंबर में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 4 हजार से अधिक कोविड बेड थे। हमने केंद्र सरकार से 4 हजार तक कोविड बेड बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img