राष्ट्रीयजीएसटी में शीघ्र ही बड़े बदलाव होंगे कर दाताओं एवं प्रोफेशनल्स के...

जीएसटी में शीघ्र ही बड़े बदलाव होंगे कर दाताओं एवं प्रोफेशनल्स के हितों का ध्यान रखा जाएगा

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एंड प्रोफेशनल (नेशनल फोरम) का प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर/राज्यकर अमृता सोनी एवं अपर मुख्य सचिव (टैक्स) आलोक सिंहा आईएएस से उनके कार्यालय में भेटकर जीएसटी में व्यापक सुधार करने हेतु 16 पेज का ज्ञापन विस्तार से चर्चा करते हुए सौंपा गया उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री जी से मिलने का समय मांगा था जिस के क्रम में या भेंट हुई। कमिश्नर उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर/राज्यकर के प्रातः 11:00 बजे एवं अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा से उनके कार्यालय में शाम 4:00 बजे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत gstr-2 को अधिसूचित करते हुए शीघ्र ही जीएसटीएन पोर्टल पर एक्टिवेट किया जाए बताया कि gstr-2 को एक्टिवेट करने से करदाता को अपने खरीद बिलो के मिलान में सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही मिसमैच और फेक इनवाइसिंग पर रोक लगेगी क्योंकि आज जीएसटी में मिसमैच और फेक इनवा इसिंग की बड़ी समस्या उभर कर आ रही है यदि gstr-1 और gstr-2 को सही रूप में दाखिल किया जाता है तो जीएसटीआर 3 में दोनों रिटर्न की फिगर ऑटो पॉपुलेट होकर आएंगे तो खरीददार को राहत मिलेगी साथ ही बताया कि एक्ट में gstr-3 में यह व्यवस्था है उल्लेखनीय है कि जुलाई 2017 में धारा 38 को अधिसूचित कर दिया गया था परंतु सरकार ने अक्टूबर 2017 में एक अधिसूचना जारी करते हुए अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था चर्चा में बताया कि यदि सरकार धारा 38 को पुनः स्थापित करती देती है तो विभाग पर लीगल कार्यवाही करने का खर्चा और कार्य बोझ कम होगा और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी साथ ही करदाता को व्यापार करने में राहत होगी।इस सुविधा पर विभाग द्वारा धारा 73 एवं धारा 74 के नोटिस करदाता को भेज रहा है उसमें भी कमी आएगी ज्ञापन में कहा कि एक्ट की धारा 44 की उपधारा 2 में की गई व्यवस्था के अनुसार वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर 9, 9a एवं 9c के अंत में एक प्रमाणीकरण किया जाता है जिसको चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्रमाणित कराना होता है परंतु सिविल प्रोसीजर कोड धारा 139 किसी भी शपथ को प्रमाणित करने का अधिकार प्रदान करता है अतः या प्रमाणीकरण का अधिकार अधिवक्ता को मिलना चाहिए अथवा जो भी वर्षभर रिटर्न दाखिल करता रहा है उसको मिलना चाहिए।भेंट के अंत में अपर मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में शामिल सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा लेकिन अपर मुख्य सचिव जी विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही जीएसटी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही मुख्य सचिव महोदय ने एसोसिएशन के विचारों का स्वागत किया और कहा कि एसोसिएशन द्वारा रखे गए ऐसे विचार सराहनीय है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories