राष्ट्रीयकुशीनगर में फरार तीसरा बदमाश भी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे,एनकाउंटर में पैर...

कुशीनगर में फरार तीसरा बदमाश भी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे,एनकाउंटर में पैर पर लगी गोली

कुशीनगर में फरार तीसरा बदमाश भी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे,एनकाउंटर में पैर पर लगी गोली
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास एक पखवारा पहले हुई लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे बड़ी गंडक नहर पर स्वाट टीम व रामकोला थाने की पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा।
बता दें कि पुलिस टीम ने बड़ी नहर पर बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किए। पुलिस ने दौड़ाया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। ऐसे में पुलिस ने बचाव के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है।
वहीं मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा है।
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश : सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह निवासी जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा (बिहार) ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories