[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दफ्तरों के लिए बड़े काम का है ये बॉक्स , एक मशीन और तीन काम, कोरोना से बचाव में
राष्ट्रीय

दफ्तरों के लिए बड़े काम का है ये बॉक्स , एक मशीन और तीन काम, कोरोना से बचाव में

admin
Last updated: April 17, 2026 1:46 pm
admin
Share
SHARE

कानपुर फैक्ट्रियों, संस्थानों, दफ्तरों में कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है, सभी जगह जिम्मेदारों ने तरह तरह से इंतजाम भी किए हैं। गेट पर गार्ड हर आने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज कर रहे हैं। ऐसे में गार्डों को भी खतरा बना रहता है, यदि वह चपेट में आता है तो संक्रमितों की चेन लंबी होने की संभावना रहती है। इस समस्या को अब शहर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने दूर कर दिया है। उन्होंने एक ऐसी मशीन तैयार की है, जो दफ्तरों, फैक्ट्रियों और संस्थानों के लिए बड़ी काम की है।

दफ्तरों के लिए बड़े काम का है ये बॉक्स , एक मशीन और तीन काम, कोरोना से बचाव में
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने मशीन तैयार की है जो सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने से लोगों की संख्या भी बता देगी।

कोरोना से बचाव के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है और देशभर में शोध भी जारी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रणव कंसल ने भी एक बॉक्स तैयार किया है, जिससे ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन के साथ ही थर्मल मेजरमेंट (बुखार की जानकारी) और काउंटिंग (सार्वजनिक जगहों पर गिनती) एक सािा की जा सकेगी और सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता किए जा सकेंगे। वह प्रोटोटाइप मॉडल को पेटेंट कराने की तैयारी कर रहे हैं।

एक बॉक्स से सभी काम

अब तक सैनिटाइजेशन, शरीर के तापमान की जांच के लिए इंफ्रारेड थर्मामीटर और आने-जाने वालों की संख्या की जानकारी के लिए अलग- अलग उपकरण आते रहे हैं। इनके लिए खर्च भी कुछ ज्यादा करना पड़ता है। प्रणव के मुताबिक उनके एक ही बॉक्स से सारे काम हो जाएंगे। सैनिटाइजेशन के लिए एल्कोहल या हर्बल सैनिटाइजर का उपयोग किया जा सकेगा। शरीर का ताप जानने के लिए बॉक्स के सामने महज दो से तीन सेकेंड खड़ा होना पड़ेगा। काउंटिंग के लिए बाक्स में खास तरह की एलईडी लगाई गई है।

10 हजार रुपये तक आई लागत

गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र प्रणव कंसल के पिता प्रो. प्रवीण कंसल यूपीटीटीआइ में फैकल्टी हैं। प्रणव बताते हैं कि बॉक्स और उसका सर्किट तैयार करने में 10 हजार रुपये तक की लागत आई है। बड़े मॉल या फिर अन्य सार्वजनिक जगहों पर और बड़े बॉक्स की आवश्यकता पड़ेगी।

तापमान अधिक होते ही बजेगी बीप

बॉक्स में अलर्ट सिस्टम भी लगा है। अधिक तापमान वाले व्यक्ति के सामने आते ही यह अपने आप बज उठेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत को लेकर मा0 मुख्यमंत्री जी की वीडियों कान्फ्रेसिंग से जुडे डीएम व सीडीओ
Next Article ऑनलाइन शिक्षा पर राजकीय पी.जी. कॉलेज मुसाफिरखाना में किया गया वेबिनार का आयोजन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?