राष्ट्रीयये भारत की उभरती कराटे प्लेयर पामेला अधिकारी थी, जिसने लवजिहाद के...

ये भारत की उभरती कराटे प्लेयर पामेला अधिकारी थी, जिसने लवजिहाद के चलते 14 साल की अबोध आयु में उसने आत्महत्या कर ली

ये भारत की होनहार और उभरती कराटे प्लेयर पामेला अधिकारी थी। अब वो इस संसार में नहीं है। सिर्फ 14 साल की अबोध आयु में उसने आत्महत्या कर लिया। उसकी इसी अबोध उम्र में उसके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 

पामेला हावड़ा पश्चिम बंगाल में पैदा हुई। अभी आठवीं क्लास में पढ रही थी। लेकिन एक आधुनिक परिवार में जन्मी पामेला को कराटे खेलने का शौक था। उसने राष्ट्रीय स्तर की कुछ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया था। जब वह कक्षा छ में पढती थी तभी उसने कुछ सोशल मीडिया पर अपना एकाउंट बना लिया। टिक टॉक या ऐसे ही शार्ट वीडियो प्लेटफार्म पर उसने अपने वीडियो अपलोड करने शुरु कर दिये। 

इसी दौरान उसे सन्नी खान नामक एक नौजवान ने संपर्क किया। सन्नी उम्र में उससे काफी बड़ा था और उसने पामेला को मॉडलिंग का लालच दिया। 12-13 साल की लड़की को क्या समझ कि मॉडलिंग क्या होती है। लेकिन हाथ में आये स्मार्टफोन और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिलते लाइक कमेन्ट ने उसे इतना समझदार बना दिया था कि पामेला सन्नी खान के करीब पहुंच गयी। मॉडलिंग के नाम पर सन्नी ने पामेला के आपत्तिजनक फोटो शूट कर लिये। आगे उसने पामेला का क्या शोषण किया ये राज तो अब पामेला के साथ ही चला गया लेकिन उन्हीं फोटो की बदौलत सन्नी उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच सन्नी खान का निकाह हो गया फिर भी उसने पामेला का ब्लैकमेल बंद नहीं किया। 

इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पामेला ने आखिरकार 5 जुलाई को आत्महत्या कर लिया। उस अबोध ने अपने सुसाइड नोट में सन्नी खान के ब्लैकमेलिंग का उल्लेख भी किया है और ये भी लिखा है कि वह समाज में किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं है। बेटी की आत्महत्या के बाद बाप को अभी तक समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसके साथ ऐसा क्या हो गया कि उसे ये कदम उठाना पड़ा। बाप को यही लगता रहा कि बेटी पढने में ठीक है और कराटे खेलने में व्यस्त है। इसलिए वो अपनी बेटी की तरफ से निश्चिंत थे। लेकिन आधुनिक युग में जब बच्चों के हाथ में सारी आधुनिक तकनीकि का रजिया मौजूद हो तब कहां किसी को कानो कान भनक लगती है कि उनके घर के बच्चे क्या कर रहे हैं? 

बहरहाल, पामेला के मामले में पुलिस ने सन्नी खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है और सन्नी खान फरार है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories