राष्ट्रीयकानपुर : लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए गोविंदनगर से...

कानपुर : लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए गोविंदनगर से निराला नगर तक बनेगा पुल

[object Promise]

कानपुर, गोविंदनगर, नंदलाल और चावला चौराहा में जाम खत्म करने के लिए सेतु निगम को पुल बनाना है। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी शासन से मिल गई है। इसपर सेतु निगम महाप्रबंधक ने जलकल, जलनिगम, केस्को को पत्राचार कर यूटिलिटी शिफ्टिंग करने का एस्टीमेट मांगा है। इस पर आज जलकल के अभियंता सर्वे करेंगे।

[object Promise]
जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी ने सेतु निगम को पत्र लिखकर जाम लगने वाले चौराहों का सर्वे कर पुल की रिपोर्ट तैयार करने के लिए आग्रह किया था। मंडलायुक्त डॉ.राजशेखर ने पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था।

जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी ने सेतु निगम को पत्र लिखकर जाम लगने वाले चौराहों का सर्वे कर पुल की रिपोर्ट तैयार करने के लिए आग्रह किया था। मंडलायुक्त डॉ.राजशेखर ने पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था। इसके बाद सेतु निगम ने नंदलाल चौराहा पर पुल का डीपीआर तैयार किया था। टीम ने फजलगंज, विजयनगर, गोविंदनगर, जयपुरिया क्राॅसिंग में जाम खत्म करने के लिए रिपोर्ट तैयार की थी। मंडलायुक्त की संस्तुति के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस पर वहां से सैद्धांतिक मंजूरी मिली तो सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह ने विभागों को पत्रचार कर यूटिलिटी शिप्टिंग का बजट आने के बाद रिपोर्ट तैयार शासन को भेजी जाएगी।

ऐसा बनेगा पुल

गोविंदपुरी पुराने पुल को नए गोविंदनगर से जोड़ कर निराला नगर के पास ले जाया जाएगा। 800 मीटर पुल में 15 पिलर होंगे। अभी तक गोविंद नगर, बर्रा गुजैनी, दबौली, कर्रही, साकेत नगर, तात्याटोपे नगर, बर्रा विश्वबैंक सहित अन्य इलाकों के लोगों अगर फजलगंज की ओर जाना है तो वह सीधे इस पुल से होकर जा सकेंगे। इससे चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, 13 ब्लॉक सब्जी मंडी मोड़ में जाम नहीं लगेगा और लोगों का समय बचेगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories