कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ इस जंग में देश की तीनों सेनाएं (थल, जल, और वायु सेना ) आज कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors ) को अपने-अपने अंदाज में सलामी देने जा रही हैं। इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट फ्लाइट पास्ट करेंगे तो आर्मी के बैंड परफॉर्म कर कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद कहेंगे। वहीं नौसेना के युद्धपोत समुद्र में रोशनी से नहाएंगे।
रविवार को वायुसेना के दो फ्लाय पास्ट होंगे। एक कश्मीर से कन्याकुमारी होते हुए त्रिवेंद्रम -कोयंबटूर तक और दूसरा गुवाहाटी से अहमदाबाद तक. ऐसी परेड के लिए कोऑर्डिनेशन अहम होता है, जिसके लिए जो पायलट इसमें शामिल हैं, उन्होंने शनिवार को ट्रायल फ्लाय किया।सभी पायलट ने साथ प्रैक्टिस भी की।
#India Salutes #CoronaWarriors
The Nation is proud of #CoronaWarriors.All citizens & frontline warriors salute their Spirit & Resolve to defeat COVID19.
Together we fight #COVID19
#ThankYou #CaronaWarriors#HarKaamDeshKeNaam#SayNo2Panic#SayYes2Precautions#MoDAgainstCorona pic.twitter.com/seI89moPkA
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 2, 2020
सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर कश्मीर से शुरू होने वाला फ्लाय पास्ट शाम 5 बजकर 55 मिनट पर कोयंबटूर में खत्म होगा। जिन शहरों को एयरमार्क किया है, वहां लोगों को ये विमान अपनी छत से नजर आएंगे। इंडियन एयरफोर्स ने ट्विवटर पर पूरे प्लान को शेयर किया है। जिसमें अस्पतालों के नाम, शहरों के नाम, किस समय वहां से गुजरेंगे, सभी जानकारी दी गई है।
दिल्ली के ऊपर से जो एयरक्राफ्ट फ्लाइपास्ट करेंगे उसमें फाइटर जेट सुखोई-30, मिग-29 और जगुआर भी शामिल होगा। ये राजपथ के ऊपर से उड़ेंगे और दिल्ली में इस तरह चक्कर लगाएंगे कि सब लोग अपने घरों की छत से इन्हें देख पाएंगे। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130 भी फ्लाइपास्ट करेंगे। यह 500 मीटर से 1,000 मीटर की ऊंचाई में उड़ान भरेंगे।
तटरक्षक बल के पोत भी पोरबंदर, ओखा, रत्नागिरी, दहाणु, मुरुड, गोवा, न्यू मंगलूरू, कावाराती, करईकल, चेन्नई, पुड्डुचेरी, काकीनाड़ा, पारादीप, सागर द्वीप, पोर्ट ब्लेयर, दिग्लीपुर, मायाबंदर, हट-बे समेत 24 जगह एक्टिविटी करेंगे।
इसी कड़ी में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने Tv9 भारतवर्ष को दिए Exclusive इंटरव्यू में कहा कि इसके लिए हम पिछले दो महीनों से तैयारी कर रहे थे। इंडियन आर्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देशभक्ति गीत के साथ कोरोना वॉरियर्स द्वारा किए जा रहे कामों का वीडियो भी शेयर किया है।

