राष्ट्रीयजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ पर जनपद...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर व कोविड-19 के दृष्टिगत किया गया जागरूक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 17 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना द्वारा आज जनपद में शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ पर जनपद में मिशन शक्ति, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा कोविड-19 के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पालिका परिषद कार्यालय, तिकोनिया पार्क, मौनी मन्दिर, मद्रासी गन हाउस के स्टाक पंजिका का अवलोकन किया, अंग्रेजी शराब की दुकान में स्टाक पंजिका, रेट लिस्ट आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अंग्रेजी शराब व बीयर के दुकान के बाहर रेट सूची लगाना सुनिश्चित करायें। पुलिस अधीक्षक ने दुकान मालिक को निर्देशित करते हुए कहा कि दुकान के आस-पास कोई भी व्यक्ति शराब न पिये। यदि शराब पीते हुए कोई भी व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के उपरान्त डीएम व एसपी द्वारा सब्जी मण्डी, पंचरस्ता चौराहा, बाधमण्डी चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक होते हुए, जी0एन0रोड, रामकली चौराहा, डाकखाना चौराहा पहुँचकर कोविड-19 के दृष्टिगत जन सामान्य से सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने व मास्क लगाने हेतु जागरूक किया। डीएम व एसपी ने जन सामान्य से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर से बाहर निलने पर जन सामान्य मास्क अवश्य लगायें और शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखें। उन्होंने व्यापारी बन्धुओं से भी अपील किया है कि मास्क का प्रयोग अवश्य करें, मास्क न लगाये जाने पर कोविड-19 प्रोटोकाल के अन्तर्गत उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी हितेन्द्र शेखर, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली सहित भारी संख्या पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories