राष्ट्रीयदिव्यांगजनों की सुविधा हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि दिव्यांग जनों के हितार्थ शासन द्वारा टोल फ्री नंबर हेल्पलाइन नंबर विकसित किया गया है जिसके माध्यम से दिव्यांग जनों के बच्चों में स्वालीनता विकार के लक्षणों को समझने और पहचानने के लिए माता-पिता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-7776 पर सप्ताह के 24*7 जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों, विशेष शिक्षा, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, वोकेशनल काउंसलिंग, स्पीच थेरेपी, और बौद्धिक दिव्यांग जनों की फिजियोथेरेपी से संबंधित जानकारी के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-572-6422 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक, सहायक यंत्रों और उपकरणों तथा तत्संबंधी सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एलिम्को निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5129 पर तथा ऋण योजना, कौशल प्रशिक्षण योजना, दिव्यांग जन स्वावलंबन योजना, विशेष माइक्रोफाइनेंस योजना (वीएमवाई) के संबंध में जानकारी एवं दिशा निर्देश के लिए एनएचएफडीसी के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4515 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तथा मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संबंधी मामलों पर काउंसलिंग सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-599-0019 सप्ताह के सातों दिन कॉल कर जानकारी अथवा अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories