राष्ट्रीयत्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से...

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

[object Promise]
उन्नाव।
 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से प्रभारी जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के दिशा निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण आज एस0वी0एम0इंटर कॉलेज संत पूरन दास नगर उन्नाव में जिला विकास अधिकारी  मनीष कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी , देवेश संचान, समाज कल्याण अधिकारी  ज्ञानेन्द्र भदोरिया सहित अन्य अधिकरियों द्वारा नियुक्त कार्मिकों को दो पालियो में आयोजित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण की प्रथम पाली में 58 कार्मिक अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 44 मतदान कार्मिक कुल 102 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाये गये।
[object Promise]
जिला विकास अधिकारी सहायक कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को बहुत ही बारीकी से समझने की आवश्यकता है, सम्बन्धित कार्मिक निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों एवं बैलेट बाक्स आदि के बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्मिक नियमों का उल्लघन नही करेगा। निर्वाचन पूरी टीम भावना के साथ सम्पन्न कराया जाना है। निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रत्यासी का आतिथ्य सत्कार स्वीकार नही करेगा।  अनुपस्थित कार्मिकों से चुनाव प्रशिक्षण में उपस्थित न होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है तथा साथ ही वेतन रोकते हुए निर्देशित किया है।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स के साथ उपायुक्त मनरेगाएन0आर0एल0एम0 तथा  राजेन्द्र प्रसाद यादव, राम प्रकाश सिंह सहित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories