राष्ट्रीयदिल्ली में साप्ताहिक बाजार लगाने का ट्रायल पीरियड 6 सितंबर तक बढ़ाया...

दिल्ली में साप्ताहिक बाजार लगाने का ट्रायल पीरियड 6 सितंबर तक बढ़ाया गया

दिल्ली में साप्ताहिक बाजार लगाने का ट्रायल पीरियड 6 सितंबर तक बढ़ाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) द्वारा साप्ताहिक बाजारों को 6 सितंबर तक लगाए जाने की अनुमति दी गई है। कोविड-19 महामारी के चलते दिल्ली में पिछले कई महीने से बंद साप्ताहिक बाजारों को पिछले सप्ताह ट्रायल बेस पर खोलने की अनुमति दी गई थी। अब यह अनुमति 6 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस दौरान साप्ताहिक बाजार जरूरी एहतियातों के साथ खुल सकेंगे। बीते बुधवार को दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर होटलों, जिम और साप्ताहिक बाजारों को खोलने को लेकर डीडीएमए की बैठक हुई थी, जिसमें ट्रायल के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को खोलने की भी मंजूरी दी गई। वहीं, दिल्ली में अभी जिम को खोलने पर पाबंदी जारी रहेगी। जिम खोलने पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

कोरोना लॉकडाउन के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहे साप्ताहिक बाजारों के दुकानदारों ने अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति देने पर आभार जताया है।

दिल्ली के मुख्य सचिव सत्य गोपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा, “ट्रायल के आधार पर साप्ताहिक बाजार 6 सितंबर तक लगाने की अनुमति दी गई है। अनुमति 31 अगस्त से 6 सितंबर तक 1 सप्ताह के लिए प्रदान दी गई है।”

दिल्ली सरकार का कहना है कि शहर में कोरोना के चलते बिगड़े हालात में अब काफी सुधार है। अब दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। अब दिल्ली में सारे साप्ताहिक बाजार लग सकेंगे। साप्ताहिक बाजार को ट्रायल के तौर पर चालू किया जा रहा है। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की गुजारिश की गई है।

बीते छह महीनों के दौरान दिल्ली की केजरीवाल सरकार का टैक्स कलेक्शन भी कम हो गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, टैक्स बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। अर्थव्यवस्था लड़खड़ाने लगी है।

हालांकि अब दिल्ली के सभी बाजार पूरी तरह से खोल दिए गए हैं। दिल्ली में साप्ताहिक बाजारों के अलावा बैंक्वेट हॉल और होटल कारोबार चलाने की भी अनुमति दी गई है। दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि काम-धंधे शुरू होने के बाद राजस्व बढ़ेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories