राष्ट्रीयटूंडला विधानसभा उपचुनाव 2020: 40 में से 25 राउंड की मतगणना पूरी,...

टूंडला विधानसभा उपचुनाव 2020: 40 में से 25 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा प्रत्‍याशी 09 हजार वोटों से आगे

[object Promise]

आगरा,  टूंडला विधानसभा उपचुनाव में अब फैसले की घड़ी करीब आती जा रही है। ईवीएम में बंद वोटों की गिनती शुरू हुई पहले राउंड में सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर आगे दिखे। अब हालांकि दूसरे राउंड में ही भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर ने बढ़त हासिल कर ली और लगातार 25वां  राउंड होने तक वे आगे बने हुए हैं। बसपा प्रत्‍याशी संजीव चक तीसरे पायदान से ऊपर नहीं चढ़ सके हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे तक जीत की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। किसकी मनेगी असली दीवाली। उपचुनाव के लिए वैसे तो मैदान में दस प्रत्याशी थे, लेकिन मतदान तक संघर्ष त्रिकोणीय होकर रह गया है। तीन नवंबर को मतदान में 50.23 फीसद वोट पड़े थे।

[object Promise]
Tundla UP By Election Result टूंडला विधानसभा सीट पर शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड में समाजवादी पार्टी के महाराज सिंह धनगर आगेे दिखे तो बाद के राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

 

01:45 PM: 25वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर करीब 9231 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं। 24वें राउंड के दौरान भाजपा प्रत्‍याशी 12 हजार से ज्‍यादा वोटों की बढ़त हासिल कर चुके थे लेकिन 25वें राउंड में वे 10 हजार से कम के अंतर पर रह गए हैं।

01:30 PM: 23वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर करीब 11,629 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं। लेकिन भाजपा की बढ़त का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

01:20 PM: 22वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर करीब 10,820 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं।

12:55 PM: 20वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 10 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं। कुल 40 राउंड की मतगणना में से आधे राउंड पूरे हो चुके हैं।

12:45 PM: 19वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 8964 वोटों से आगे। अब दूसरे दलों के प्रत्‍याशियों के लिए मैदान में वापसी कर पाना मुश्किल सा लग रहा है।

12:30 PM: 18 वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 7433 वोटों से आगे। भाजपा प्रत्‍याशी का अंतर लगातार बढ़ रहा है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर अब पिछड़ते जा रहे हैं।

12:20 PM: 16 वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 4972 वोटों से आगे। 11वें और 12वें राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर के बीच वोटों का अंतर और कम हुआ था। लेकिन उसके बाद के राउंड्स में भाजपा उम्‍मीदवार ने फिर बढ़त का अंतर बढ़ा लिया है।

11:35 AM: 12वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 3920 वोटों से आगे। 11वें और 12वें राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर के बीच वोटों का अंतर और कम हो चुका है। ये चार हजार वोटों से भी कम का रह गया है।

11:05 AM: 10वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 4710 वोटों से आगे। नौवें और दसवें राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर के बीच वोटों का अंतर कुछ कम हो चुका है।

10:48 AM: आठवें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 4327 वोटों से आगे। सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर दूसरे और बसपा प्रत्‍याशी संजीव चक तीसरे स्‍थान पर हैं। हालांकि इस राउंड में सपा और बसपा प्रत्‍याशी के बीच वोटों का अंतर कुछ कम हो चुका है।

10:30 AM: सातवें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 3328 वोटों से आगे। समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार महाराज सिंह दूसरेे स्‍थान पर बने हुए हैं।

10:05 AM: छठे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 2890 वोटों से आगे। धीरे-धीरे भाजपा प्रत्‍याशी के वोटों का अंतर प्रतिद्वंदियों के मुकाबले बढ़ता जा रहा है।

9:55 AM: पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 1565 वोटों से आगे। बसपा प्रत्‍याशी वोटों के मामले पिछड़ रहे हैं।

9:45 AM: चौथे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 872 वोटों से आगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी इस राउंड में भी बढ़त हासिल नहीं कर सके हैं।

9:35 AM:  तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 1069 वोटों से आगे। बहुत मामूली अंतर से सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह पिछड़ रहे हैं।

9:15 AM:  दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 684 वोटों से आगे। सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह को दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने पर ही भाजपा उम्‍मीदवार ने पीछे छोड़ दिया है।

9:00 AM:  पहले राउंड में सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर 54 वोटों से आगे। भाजपा उम्‍मीदवार प्रेेेम पाल सिंह धनगर दूसरे स्‍थान पर हैं।

अपडेट टूंडला विधानसभा सीट मतगणना 25वां  राउंड

प्रेमपाल सिंह धनगर (बीजेपी) को वोट मिले:

46636

महाराज सिंह धनगर (सपा) को वोट मिले:

37405

संजीव चक (बसपा) को वोट मिले:

25988

इस समय आगे है:

बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर 9231 वोट से आगे चल रहे हैं।

मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों को सुबह छह बजे बुलाया गया था। मंडी समिति परिसर में गणना के लिए चौदह टेबिलें सजाई गई हैं। पंडाल के दोनों तरफ बेरीकेडिंग की गई है और वहां प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट बैठेंगे। वहीं हर राउंड के बाद परिणाम की घोषणा के लिए माइक सिस्टम है। मंडी समिति परिसर में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही शहर में पुलिस फोर्स तैनात है।

16 टेबिल, 40 राउंड और फिर विजेता की घोषणा

मंडी समिति के लगे पंडाल में 16 टेबिल पर मतों की गणना के 40 राउंड होने हैं। इन राउंड में एक लाख 81 हजार 55 वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विजेता का एेेलान किया जाएगा। उपचुनाव में वोटिंग कम होने के कारण हार-जीत का अंतर कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतगणना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना में 40 राउंड में गिनती होगी। एक राउंड में दस मिनट का समय लगेगा। इसके बाद ईवीएम बंद कर नई ईवीएम स्ट्रांगरूम से लाई जाएगी। इस हिसाब से शाम चार बजे तक विजेता की घोषणा हो जाएगी। इसके तत्काल बाद विजेता को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

पोस्टल बैलेट से गिनती पहले

सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। कोरोना काल में वृद्ध और दिव्यांगों के लिए बैलेट लेकर टीम घर पहुंची थी। ऐसे 164 वोट हैं। इनकी गिनती के बाद इलैक्ट्रानिकल ट्रांसमिशन पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए दो टेबिल लगाई गई हैं। इसके लिए तीन राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है।

इन प्रत्याशियों का आएगा फैसला

1- प्रेमपाल सिंह धनगर-भाजपा- कमल का फूल

2- महाराज सिंह धनगर-सपा- साइकिल

3- संजीव कुमार चक–बसपा-हाथी

4-अशोक कुमार-जन अधिकार पार्टी- डोली

5-धर्मवीर -मौलिक अधिकार पार्टी- सिलाई मशीन

6- भगवान सिंह-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी-ट्रैक्टर

7-भूपेंद्र कुमार-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी- गिलास

8-सतीश कुमार-परिवर्तन समाज पार्टी-आटो रिक्शा

9-मिथलेश मझवार-निर्दलीय- एसी

10- सचिन कुमार माइकल डैन-निर्दलीय-कम्प्यूटर

एक नजर

मतदान से मतगणना -360427

विस क्षेत्र में कुल मतदाता-1,81,055 ने किया था तीन नवंबर को मतदान

-1,01,778 पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट

-79,276 महिलाओं ने किया मतदान

-16 टेबिल सजाई गई हैं मतगणना के लिए

-40 राउंड की मतगणना से आएगा फैसला

मतगणना परिसर में मोबाइल पर पाबंदी

एडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित है। सभी कार्मिकों और एजेंटों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और मास्क अनिवार्य है। हर राउंड के बाद कंट्रोल रूम से घोषणा की जाएगी। मीडिया कर्मियों के लिए सेंटर बनाया गया है।

विजयी जुलूस पर पूर्णत पाबंदी

उपचुनाव में विजेता की घोषणा के बाद समर्थकों को किसी भी तरह के जुलूस निकालने पर पाबंदी होगी। जिले भर में जीत के खुशी और हार का गुस्से को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को लगाया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories