राष्ट्रीयशमशान घाट बना तुर्की और सीरिया, शवों का लगा ढेर, WHO ने...

शमशान घाट बना तुर्की और सीरिया, शवों का लगा ढेर, WHO ने दी चेतावनी

विदेश:- तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता से भूकंप आया और सब तहस नहस हो गया। यहां करीब 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोग घायल हैं। वहीं अभी मलवे से शव निकालने का काम जारी है।

भूकंप ने एक झटके में तुर्की और सीरिया को श्मशान घाट बना दिया। हर ओर मौत का तांडव देंखने को मिल रहा है। वहीं अब इस भूकंप के परिपेक्ष्य में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ा बयान दिया है- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस दुर्घटना में करीब 20 हजार लोगों की मौत की संभावना है।
अगर WHO की यह भविष्यवाणी सत्य साबित हुई। तो यह पुनः इतिहास को दोहराएगी। क्योंकि साल 1999 में आए भूकंप से 18000 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। यह उस दौर की सबसे भयावह घटना थी। हालाकि बचाव कार्य जारी है लेकिन बर्फबारी और सर्दी की वजह से इसे करने में टीम को समस्या पैदा हो रही है।
जानकारी के लिए बता दें तुर्की में अब तक 3400, सीरिया में अब तक 1600 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक सबसे अधिक तबाही गाजीअंतेप, कहरमान, मरअश, हताए, उस्मानिया, आदयामान, मालातिया, शानलीअरफा, अदाना, दयार बकर, और कीलीस में हुई है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories