राष्ट्रीयबलरामपुर : पत्रकार समेत दो की झुलसकर मौत, मरने से पहले प्रधान...

बलरामपुर : पत्रकार समेत दो की झुलसकर मौत, मरने से पहले प्रधान पर लगाया हत्‍या का आरोप; दो हिरासत में

[object Promise]

बलरामपुर, उत्‍तर प्रदेश के बलरामपुर में शनिवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग में झुलसकर पत्रकार समेत दो की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि आवास की एक दीवार तक गिर गई। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, मृतक पत्रकार ने इलाज के दौरान आखरी बयान में गांव वालों समेत प्रधान पर हत्‍या का आरोप लगाया है। मरने से पहले उसने कहा – मैं खबर लिख रहा था…तभी गांव के लोगों ने प्रधान के साथ मिलकर आग लगा दी।मामले में एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि दो संदिग्‍धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

पूरा मामला 

[object Promise]
बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के कलवारी गांव का मामला। 96 फीसद तक झुलस चुके पत्रकार की इलाज के दौरान मौत साथी ने मौके पर ही तोड़ा दम। मरने से पहले पत्रकार बोला- बचा लो मुझे वरना मर जाऊंगा। पुलिस ने दो संदिग्‍धों को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि 96 फीसद तक झुलस चुके थे। उनके एक साथी नगर कोतवाली के विशुनीपुर मुहल्ला निवासी विश्व हिंदू महासंघ के नगर उपाध्यक्ष पिंटू साहू का शव घटनास्थल पर ही जला हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएम कृष्णा करु

णेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने घटना स्थल का जायज़ा लिया। घटनास्‍थल की छानबीन कर जांच की जा रही है।

मुझे बचा लो वरना मर जाऊंगा अभी …मौत से पहले का वीडियो 

इलाज के दौरान पत्रकार राकेश सिंह ने अपने बयान में गांव वालों समेत प्रधान के ऊपर हत्‍या का आरोप लगाया है। उसने कहा – ”मैं खबर लिख रहा था…तभी गांव के लोगों ने प्रधान के साथ मिलकर आग लगा दी…बचा लो वरना मर जाऊंगा अभी…मुझे बचा लो…

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories