राष्ट्रीयउमा भारती शरद पवार के राम मंदिर से कोरोना को जोड़कर दिए...

उमा भारती शरद पवार के राम मंदिर से कोरोना को जोड़कर दिए बयान पर बोली….

[object Promise]

नई दिल्ली। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के हाल में कोरोना को राम मंदिर से जोड़कर दिए एक बयान से राजनीति गर्म हो गई है। अब भाजपा नेता उमा भारती ने एक मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कह दिया कि शरद पवार का सवाल भगवान राम के खिलाफ है। उमा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘शरद पवार का बयान भगवान राम के खिलाफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं।’ बता दें कि शरद पवार ने बीते दिन बड़ा बयान देते हुए कहा था कि राम मंदिर बनाने से कोरोना नहीं जाएगा।

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा ने कहा कि अगर 2 घंटे पीएम वहां(अयोध्या) पहुंच जाएंगे, तो कौन सी अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी। पीएम वह व्यक्ति हैं, जो 4 घंटे से ज्यादा नहीं सोते और 24 घंटे काम करते हैं। आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है। हवाई जहाज में भी वह काम करते हुए जाएंगे, मुझे उनका स्वभाव मालूम है। अगर भगवान राम को 2 घंटे दे देंगे, तो क्या हो जाएगा।

पवार ने कहा था, ‘कुछ लोग सोचते हैं कि राम मंदिर बनने से कोरोना खत्म हो जाएगा। सरकार को इसके बजाय लॉकडाउन से हुए नुकसान की चिंता करनी चाहिए।’ महाराष्ट्र की महाविकास अघा़़डी सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार रविवार को सोलापुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कोरोना के हालात का जायजा लेने सोलापुर गए पवार से पत्रकारों ने जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि निर्धारित हो जाने से संबंधित सवाल पूछे तो पवार ने कहा था कि हमें तय करना होगा कि कौन सा काम कितना महत्वपूर्ण है। कोरोना के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि राम मंदिर बनने से कोरोना देश से बाहर चला जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को पहले लॉकडाउन से हुए नुकसान की चिंता करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार

रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने रामनगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया है। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त की तारीख तय हुई है। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे। भूमि पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला समर्पित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इस शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं, जो कि भूमिपूजन की वजह से ऐतिहासिक तिथि में शुमार होगा। वह अयोध्या में करीब तीन घंटे गुजारेंगे। शनिवार को ट्रस्टियों की बैठक में निर्णय के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तीन और पांच अगस्त की दो संभावित तिथियों का विकल्प देते हुए उनसे भूमिपूजन का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इन्हीं दो में से पांच अगस्त की तारीख भूमिपूजन के लिए तय की गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories