[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारतीय पत्रकार के हत्या आरोपियों पर यूनेस्को प्रमुख ने मुकदमे की मांग की
राष्ट्रीय

भारतीय पत्रकार के हत्या आरोपियों पर यूनेस्को प्रमुख ने मुकदमे की मांग की

admin
Last updated: April 17, 2026 2:05 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

संयुक्त राष्ट्र। यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने भारतीय अधिकारियों से पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की हत्या के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कहा है ताकि ‘गनपॉइंट सेंसरशिप’ खत्म हो।

उन्होंने मंगलवार को त्रिपाठी की हत्या की निंदा करते हुए कहा, “मैं अधिकारियों से इस अपराध के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान करती हूं, जो अन्य अपराधियों को बंदूक की नोक पर सेंसरशिप करने से रोकने के लिए जरूरी है।”

यूनेस्को ने कहा कि कानपुर के हिंदी अखबार कम्पू मेल के संवाददाता त्रिपाठी की 19 जून को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या एक कथित जमीन विवाद की रिपोर्टिग पर की गई जिससे भ्रष्टाचार के कई आरोप जुड़े हैं।

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीपीजे ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इनमें से दो ने त्रिपाठी पर उस वक्त गोली चलाई जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।

सीपीजे ने कहा कि एक पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक ने बताया कि एक ‘स्थानीय रियल एस्टेट कारोबारी’ ने अवैध निर्माण परियोजना के बारे में त्रिपाठी के लेखों और फेसबुक पोस्ट का बदला लेने के लिए उन्हें जान से मरवा दिया। अधिकारियों द्वारा अब इस निर्माण का विध्वंस किया जा चुका है।

सीपीजे के एशिया प्रोग्राम समन्वयक स्टीवन बटलर ने तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी को एक अच्छी शुरुआत कहा, लेकिन साथ ही जोर दिया कि पुलिस को मास्टरमाइंड और मामले में शामिल सभी लोगों को पकड़ना होगा।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को यह दिखाना चाहिए कि वे पत्रकारों पर हिंसक हमलों को गंभीरता से ले रहे हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सड़क खाली देख महिला पत्रकार से पता पूछने के बहाने रोका स्कूटर और करने लगा Masturbation
Next Article LAC पर सेना के 2 डिविजन चीन ने किए तैनात, भारत ब्रिगेड ने जवानों की तैनाती की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?