राष्ट्रीयकेजरीवाल से मिला संयुक्त किसान मोर्चा, आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग

केजरीवाल से मिला संयुक्त किसान मोर्चा, आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग

[object Promise]

नई दिल्ली। कृषि कानून पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन बीते 70 दिनों से जारी है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की जेलों में बंद आंदोलनकारियों की रिहाई और लापता हुए युवाओं के संबंध में चर्चा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इस प्रतिनिधिमंडल में प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, इंदरजीत सिंह व हरपाल सिंह मुंडल शामिल थे, जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनके गृहमंत्री सतेंद्र जैन के अलावा राघव चड्ढा और डॉ. बलबीर सिंह से मुलाकात की।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने अब तक पता चले 29 लापता युवकों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी है, वहीं जेलों में बंद आंदोलनकारियों को सभी मानवीय सुविधाओं की मांग भी की है।

किसान नेताओं ने मेडिकल बोर्ड बनाने की मांग करते हुए कहा कि इस जांच से पुलिस की ज्यादती सबके सामने आ सकेगी। मोर्चे के नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि 26 जनवरी की साजिश सबके सामने आ सके। किसान नेताओं ने कहा कि जब्त किए गए ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी जल्द ही किसानों को वापस सौपें जाएं।

इस दौरान केजरीवाल ने आए किसानों को आश्वासन दिया है कि, जेल उनके शासन के अधीन है और वह जेल में बंद आंदोलनकारियों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

किसान नेताओं को आश्वासन देते हुए कि केजरीवाल ने कहा कि वे उन मामलों पर देश के गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखेंगे जो मामले उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं। वहीं इंटरनेट व्यवस्था को भी तुरंत शुरू करने की भी मांग करेंगे।

हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही जेल में बंद और लापता युवाओं को मुफ्त कानूनी सहायता और हर संभव मदद देने की घोषणा कर चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories