राष्ट्रीययूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दी ये शर्मनाक सजा, छात्र को नंगा कर वीडियो...

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दी ये शर्मनाक सजा, छात्र को नंगा कर वीडियो बनवाया, पीटा, ये है वजह

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि (डीएसपीएमयू) में सीएआईटी के एक छात्र के साथ विभाग के समन्वयक की बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभाग के समन्वयक डॉ जीसी बास्के ने कुछ शिक्षकों व छात्रों की मौजूदगी में छात्र को सजा देने के लिए उसके कपड़े उतरवाये, फिर उसका वीडियो बनवाया और उसकी पिटाई भी की।

 बताया जाता है कि पीड़ित छात्र सीए तृतीय वर्ष का विद्यार्थी है। उसका कहना है कि 29 नवंबर को उसके साथ यह घटना हुई। इस घटना के बाद उसने आत्महत्या तक की कोशिश की। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बना था, जिसमें छात्र हंसी-मजाक करते थे। जिस पर डॉ बास्के ने छात्र को कक्ष में बुलाकर बदसलूकी की।

आरोपों पर डॉ जीसी बास्के ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने छात्र को सिर्फ डांटा था। उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि उन्होंने छात्र के कपड़े उतरवाकर डंडे से पीटा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

इस मामले को लेकर छात्रों और आजसू कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव और हंगामा। मामले की जांच के लिए विवि ने कमेटी गठित की है। आजसू के अभिषेक झा ने कहा कि शिक्षक ने मर्यादा को तार-तार किया है। ऐसे शिक्षकों को विश्वविद्यालय में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार महतो की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में प्रभारी प्रॉक्टर डॉ पंकज कुमार, प्रो रामदास उरांव, डॉ अभय सागर मिंज, डॉ एमएम अब्बास शामिल हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories